फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Railways: Special train from Firozpur Cantt to Chennai Central will pass through Rohtak

Railways: रोहतक होकर गुजरेगी फिरोजपुर कैंट से चेन्नई सेंट्रल जाने वाली स्पेशल ट्रेन

Mon, 02 Sep 2024 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 10:57 PM IST
सार

ट्रेन चार सितंबर की शाम रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह यहां से दक्षिण भारत जाने वाले वाली तीसरी है। इससे ट्रेन यात्रियों फायदा मिलेगा। एक दिन 18 घंटे में 2300 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। रोहतक से गुजरने वाली पहली वन वे ट्रेन होगी।

विज्ञापन
Railways: Special train from Firozpur Cantt to Chennai Central will pass through Rohtak
रोहतक रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में जिलेवासियों के लिए खुशखबरी है। 4 सितंबर को फिरोजपुर कैंट पंजाब से रोहतक होते हुए चेन्नई सेंट्रल तक स्पेशल ट्रेन (04692) चलाने की घोषणा उत्तर रेलवे की ओर से की गई है। यह ट्रेन तमिलनाडु के पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन तक जाएगी।
विज्ञापन


यात्रियों को भीड़ से राहत देने क लिए उत्तर रेलवे ने वन-वे ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। रोहतक होते हुए दक्षिण भारत जाने वाली यह तीसरी ट्रेन है। ऐसे में दक्षिण भारत खासकर चेन्नई जानेवाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। वहीं रोहतक से गुजरने वाली यह पहली वन वे ट्रेन होगी। यह स्पेशल ट्रेन सिर्फ चेन्नई जाएगी।
विज्ञापन


रोहतक जंक्शन पर दो मिनट रुकेगी ट्रेन, 33वां स्टेशन चेन्नई
वन-वे स्पेशल ट्रेन (04692) रोहतक जंक्शन शाम 06:04 पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट विराम रहेगा। रोहतक से 33वां अंतिम स्टेशन स्टेशन पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल है, जहां 6 सितंबर को दोपहर 12:25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन करीब 2300 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब एक दिन 18 घंटे का समय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों से होकर पहुंचेगी चेन्नई
फिरोजपुर कैंट, बठिंडा जंक्शन, जाखल जंक्शन, जींद जंक्शन, रोहतक जंक्शन, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरगंज, पलवल, मथुरा जंक्शन, आगर कैंट, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी), भोपाल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, बेतुल, मुलताई, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामागुंडम, पेद्दापल्ली, जम्मिकुनता, वारंगल, दोर्नाकल जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, न्यू गुंटूर, तेनाली जंक्शन, निडुब्रोलु, बापतला, चिराला, ओंगोले, सिंगारयाकोंदा, कवाली, नेल्लोर, गुडूर जंक्शन, नायुडुपेटा, सूलूरुपेटा व पुरात्ची थलाइवर डॉ. एमजी रामचंद्रन सेंट्रल।

अंडमान और नवयुग एक्सप्रेस भी जाती है दक्षिण भारत
रोहतक से दो ट्रेने और भी हैं जो दक्षिण भारत को जाती है। इसमें एक है अंडमान एक्सप्रेस (16032) जो माता वैष्णव देवी कटड़ा से शुरू होकर चैन्नई को जाती है। वहीं दूसरी ट्रेन नवयुग एक्सप्रेस (16788) माता वैष्णव देवी कटरा से तिरुनेलवेली (तमिलनाडु) जाती है।


रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए नाथर्न रेलवे ने फिरोजपुर कैंट से एमजीआर सेंट्रल तक वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed