{"_id":"666490c4f5b8a8769f073f1e","slug":"railway-trains-will-run-with-old-numbers-from-july-1-covid-special-status-ended-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: एक जुलाई से पुराने नंबरों से चलेंगी ट्रेनें, कोविड स्पेशल का दर्जा खत्म, 30% तक बढ़ा किराया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: एक जुलाई से पुराने नंबरों से चलेंगी ट्रेनें, कोविड स्पेशल का दर्जा खत्म, 30% तक बढ़ा किराया वापस
Sat, 08 Jun 2024 10:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह
नेहा किन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
नेहा किन्हा, संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 08 Jun 2024 10:41 PM IST
सार
ट्रेनों का पहला अंक जीरो को बदलकर स्पेशल बनाया था। वहीं 30 प्रतिशत तक बढ़ा किराया वापस किया जाएगा। जिन यात्रियों ने पुराने नंबर वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया है वे उसी टिकट पर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे ने कोविड स्पेशल के नाम पर चल रहीं पुरानी ट्रेनों का विशेष दर्जा खत्म कर उन्हें पुराने नंबरों से चलाने का फैसला लिया है। पुराने नंबरों से चलने वाली ट्रेनों के पहले अंक जीरो को बदलकर स्पेशल का स्टेटस दे दिया गया था। रोहतक से होकर चलने वाली 80 से ज्यादा ट्रेनों को एक जुलाई से उनके पुराने नंबरों से चलाने का पत्र रेलवे बोर्ड ने मंडल और जोन को भेज दिया है।
विज्ञापन
बदले गए नंबरों में एक्सप्रेस ट्रेनों से लेकर पैसेंजर ट्रेन भी शामिल हैं। ट्रेनों में 30 फीसदी तक बढ़ा किराया वापस हो गया है। दिव्यांग, बीमार, बुजुर्ग और छात्रों को मिलने वाली छूट भी बहाल कर दी है। अब पुराने नंबरों को लागू किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में जिन यात्रियों ने पुराने नंबर यानी जीरो नंबर वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन कराया है और उनकी यात्रा आगे की तारीख में है तो उन्हें उसी टिकट पर यात्रा की अनुमति होगी। अभी कोविड स्पेशल ट्रेनों में जो किराया बढ़ाया गया था और दूसरी सुविधाएं खत्म हो गई थीं, उनमें कुछ छूट मिली है। हालांकि इन मेल एक्सप्रेस में लगने वाले जनरल श्रेणी के कोच अनारक्षित नहीं होंगे। शुक्रवार को रेलवे मंत्रालय ने पत्र जारी कर ये जानकारी दी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के बदले नंबर
पुराना नंबर नया नंबर स्टेशन
- 04969 54005 दिल्ली से भिवानी
- 04972 54006 जींद से रोहतक
- 04971 54007 रोहतक से जींद
- 04008 54008 जींद से रोहतक
- 04973 54009 रोहतक से जींद
- 04426 54010 नरवाना से जींद
- 04975 54013 रोहतक से भिवानी
- 04978 54014 भिवानी से रोहतक
- 04977 54015 रोहतक से भिवानी
- 04962 54016 भिवानी से रोहतक
- 04974 54018 भिवानी से रोहतक
- 04982 54024 जींद से दिल्ली
- 04983 54025 रोहतक से पानीपत
- 04984 54026 पानीपत से रोहतक
- 04987 54031 दिल्ली से जींद
- 04424 54032 जींद से दिल्ली
- 04084 54044 हिसार से जींद