{"_id":"67facae0d1ed21e122042a0c","slug":"railway-station-will-look-like-jamhal-with-facade-lighting-and-grc-design-rohtak-news-c-17-roh1020-633472-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फसाड लाइटिंग और जीआरसी डिजाइन से जमहल सरीखा दिखेगा रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फसाड लाइटिंग और जीआरसी डिजाइन से जमहल सरीखा दिखेगा रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
12सीटीके60 रोहतक रेलवे स्टेशन पर किया जा रहा फसाड लाइटिंग और जीआरसी डिजाइन कार्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। रोहतक रेलवे स्टेशन नवीकरण कार्य पूरा होने के बाद राजमहल सरीखा दिखाई देगा। उत्तर रेलवे का गति शक्ति विभाग इसे राजमहल सा स्वरूप देने में जुटा है। रेलवे स्टेशन को अलग दिखने वाला बनाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
वर्ष-2023 में अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल हुआ रोहतक रेलवे स्टेशन शहर की एक पहचान बनने वाला है। स्टेशन पर फसाड लाइटिंग और जीआरसी डिजाइन कार्य किया जा रहा है, जिससे स्टेशन अभी से राजमहल सरीखा दिखाई देने लगा है। स्टेशन के सामने वाले भाग पर करीब 120 फीट पर यह कार्य किया जा रहा। इसमें प्रवेश द्वार से दाईं ओर 62 मीटर व बाई ओर 64 मीटर में यह कार्य किया जाना है। गुरुग्राम की एक एजेंसी इस कार्य को कर रही है। वहीं, इस कार्य के लिए माल भी गुरुग्राम से ही पहुंच रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जीआरसी डिजाइन कार्य लगभग अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। जीआरसी डिजाइन सफेद सीमेंट, मार्बल दाना, गलास फाइबर और कैमिकल बनी आकृतियों से किया जा रहा है।
-- -- -- -- -- --
स्टेशन पर करीब 80 प्रतिशत हुआ कार्य
प्रदेश के करीब 15 शहरों में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सुधारीकरण की सौगात मिली हुई है। उनमें रोहतक स्टेशन भी शामिल है। स्टेशन पर करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से नवीकरण कार्य किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत कार्य किया जा चुका है। स्टेशन पर कार्य समापन की चल रहा है, जिसमें विद्युत कार्य और रंग-रोगन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
शहर की एक पहचान के रूप में स्टेशन तैयार किया जा रहा है। स्टेशन नवीकरण कार्य के बाद स्टेशन भव्य और आकर्षक बनेगा। स्टेशन यात्रियों की सुविधाओं के लिए बेहतर होगा।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।