{"_id":"6871698903d4a4529801ba65","slug":"railway-station-murder-case-ex-soldier-did-not-run-away-even-after-shooting-the-woman-kept-using-phone-rohtak-news-c-17-roh1019-689047-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेलवे स्टेशन हत्याकांड... महिला को गोली मारने के बाद भी भागा नहीं पूर्व फौजी, चलाता रहा फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेलवे स्टेशन हत्याकांड... महिला को गोली मारने के बाद भी भागा नहीं पूर्व फौजी, चलाता रहा फोन
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर महिला पिंकी हत्याकांड को अंजाम देने का आरोपी पूर्व फौजी वजीर सिंह बेखौफ नजर आया। गोली मारने के बाद भागने के बजाय दम तोड़ रही महिला के पास खड़ा होकर फोन चलाता रहा। इसी बीच प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर कैथल जाने वाली ट्रेन आकर रुकी।
ट्रेन से उतरे यात्री घायल महिला को देखने लगे। घटना के कुछ देर बाद आरोपी ट्रेन में सवार होकर जाने लगा। इसी बीच आरपीएफ ने उसे ट्रेन से हिरासत में ले लिया। सूत्रों का कहना है कि परिजन जहां पैसे का लेनदेन बता रहे हैं, वहीं आरोपी दूसरी कहानी बता रहा है। ऐसे में दोनों में नजदीक संबंध होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। संवाद
रेलवे स्टेशन पर दो थानों की पुलिस फिर भी हो गई वारदात
अगर आप रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, तो सुरक्षा के प्रति खुद सतर्क रहें। रेलवे पुलिस के भरोसे न रहें। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सरेआम महिला की गोली मारकर हत्या की घटना से आरपीएफ व जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कहने को तो यात्रियों की सुरक्षा के लिए जीआरपी व आरपीएफ थाना तो है मगर जवान तैनात नहीं रहते। वहीं, अधिकारियों का दावा है कि जीआरपी के 15 और आरपीएफ के 5 जवान हमेशा प्लेटफॉर्म पर तैनात रहते हैं लेकिन घटना के समय सुरक्षाकर्मी दिखे नहीं।
-- --
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, यात्रियों ने बनाया वीडियो
आरपीएफ थाना प्रभारी का दावा है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। इसको आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन से काबू किया है, लेकिन वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी गोली मारने के तुरंत बाद भागा नहीं बल्कि चला रहा है। बाद में आराम से ट्रेन में सवार होकर जाने लगा। इसके बाद उसे काबू किया गया।
वर्जन
घटना के समय रेलवे स्टेशन पर ही जवान मौजूद थे। आगर कोई मौजूद नहीं था तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- रूपचंद मीणा, आरपीएफ थाना प्रभारी।