{"_id":"6670c530c3e55bc30d0e4b64","slug":"railway-passengers-made-aware-to-protect-themselves-from-cyber-fraud-rohtak-news-c-17-roh1020-445219-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए रेल यात्रियों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए रेल यात्रियों को किया जागरूक
विज्ञापन
17सीटीके07...साइबर फ्रॉड और नशे से बचने के लिए यात्रियों को जागरूक करती जीआरपी पुलिस की टीम। सं
रोहतक। जीआरपी ने रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया। इस जागरूक अभियान में नशा मुक्ति व साइबर फ्रॉड से संबंधित मामलों को लेकर जागरूक किया गया। एएसआई बबीता के नेतृत्व में टीम ने सभी यात्रियों को जागरूक किया।
उन्होंने यात्रियों को साइबर फ्राॅड के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आज के इस तकनीकी युग में हर व्यक्ति मोबाइल व कम्प्यूटर से जुड़ा हुआ है। नौकरी व पढ़ाई भी मोबाइल व कम्प्यूटर जैसे संसाधनों से जुड़ गई है। इंटरनेट की इस दुनिया में साइबर अपराधी भी अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराधी मेल पर वॉइस मैसेज भेजकर लोगों से लिंक को ओपन करने का आग्रह कर रहे हैं। साथ ही झांसे में लेकर मेल को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
सभी यात्रियों को किसी भी प्रकार का नशा न करने और उससे दूर रहने के लिए भी आग्रह किया गया। इस अवसर पर एचसीएन अनीता, सोनू और ईएसआई सुभाष मौजूद रहे।
बॉक्स
यह सावधानियां अपनाकर साइबर ठगी की वारदातों से बचें
-अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त मेल मैसेज को न खोलें।
-अपने प्रत्येक अकाऊंट जैसे नैट बैकिंग, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि सभी की यूजर आईडी व पासवर्ड अलग-अलग बनाकर रखें।
-मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
-अकाउंट हैक होने पर तुरंत संबंधित ऑफिशियल अधिकारियों को जानकारी दें।
-अकाऊंट पर डबल पासवर्ड का प्रयोग करें।
-अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड को किसी के साथ साझा न करें।