फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Railway construction department did not hand over quarters to NRMU, anger

Rohtak News: रेलवे के निर्माण विभाग ने एनआरएमयू को नहीं सौंपे क्वार्टर, रोष

Sat, 30 Dec 2023 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Railway construction department did not hand over quarters to NRMU, anger
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर ढ़ाई साल पहले बने क्वार्टर अभी तक भी कर्मचारियों को आवंटित नहीं किए गए। क्योंकि कंस्ट्रक्शन विभाग ने अभी तक भी रेलवे को यह क्वार्टर नहीं सौंपे हैं। कर्मचारी पुराने जर्जर क्वार्टरों में रहने पर मजबूर हैं। दो बार रेलवे डीआरएम स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए आ चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे नाॅर्दन रेलवे मेन्स ऑफ यूनियन के पदाधिकारियों में रोष है।
विज्ञापन


नाॅर्दन रेलवे मेन्स ऑफ यूनियन के शाखा सचिव सुरेंद्र सैनी ने कहा कि महम हांसी रेलवे लाइन निर्माण के दौरान इन क्वार्टरों का निर्माण किया गया। लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद से निर्माण विभाग द्वारा यह रेलवे को अभी तक भी नहीं सौंपी गई है। क्योंकि इस तरह से खाली पड़े क्वार्टर जल्दी जर्जर होने लगते हैं। सफेदी समेत खिड़कियों में भी दीमक लगना शुरू हो जाता है। क्योंकि जब से यह क्वार्टर बनाए गए हैं, तब से यहां सफाई तक नहीं की गई है। बाहर खाली पड़े एरिया में बड़ी बड़ी घास समेत झाड़ियां तक उग आई हैं। अगर यही हालात एक साल और बने रहे तो यह क्वार्टर पूरी तरह से जर्जर होने की स्थिति में आ जाएंगे। कर्मचारियों की मांग है कि जल्द से जल्द यहां की सफाई करवाकर इन्हें आवंटित करवा दिया जाए।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में पुराने क्वार्टरों की छत से टपकता है पानी
पुराने क्वार्टरों में रहने वाली नीलम ने बताया कि बारिश के मौसम में पुराने क्वार्टरों की छत से पानी टपकने लगता है। जुलाई के महीने में छत से पानी आने के कारण बेड का गद्दा तक खराब हो चुका है। क्योंकि अंदर वाले कमरे में लगे बेड पर आए टपके का पता न लगने के कारण यह नुकसान हुआ है। ऊपर बने क्वार्टरों की छत तक उखाड़ दी गई है, क्योंकि वह ज्यादा जर्जर होने से उनके गिरने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए क्वार्टर बने हुए हैं, लेकिन उनके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों का इसमें हस्तक्षेप है। जब तक काम पूरा नहीं होता तो वह इन्हें विभाग को नहीं सौंपते है।

-बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed