{"_id":"80f5f5350a2627acd30a0e02a03b7d59","slug":"rail-on-wine-got-police-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गांव घिलौड़ कला में छापेमार कार्रवाई की। ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गांव घिलौड़ कला में छापेमार कार्रवाई की।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 19 Jun 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गांव घिलौड़ कला में छापेमार कार्रवाई की।
एएसपी हिमांशु गर्ग के नेतृत्व में टीम ने गांव के देसी शराब ठेके के नजदीक बने कमरे में रखी लाखों रुपये की शराब जब्त कर ली।
वहीं, ठेकेदार जब्त की गई शराब को परमिट की बताकर थाने में आ धमका। ठेकेदार ने थाने में विरोध प्रदर्शन कर पुलिस कार्रवाई को गैर कानूनी बताया।
अब ठेकेदार इस मामले में शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात करेगा। ठेकेदारों ने कार्रवाई के विरोध में ठेके बंद रखने का भी दावा किया है। थाने में हंगामा करने के बाद ठेकेदार साथियों के साथ जिला आबकारी अधिकारी के आवास पर पहुंचा और मामले की शिकायत दी। एएसपी हिमांशु गर्ग का कहना है कि जब्त की गई शराब अवैध है। इसकी अवैध रूप से बिक्री हो रही थी।
पुलिस ने छापेमार कार्रवाई में कमरे से करीब पांच पेटी अंग्रेजी, 50 पेटी देसी और 13 पेटी बीयर की जब्त की है। एएसपी ने बताया कि गांव घिलौड़ कला में देसी शराब के ठेके के पास बने कमरे में अवैध रूप से शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। इस पर एएसपी ने टीम सहित रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में छापा मारकर शराब बरामद की। कार्रवाई के बाद जब पुलिस शराब को लेकर थाने पहुंची तो ठेकेदार भी थाने में पहुंच गया। उसने पुलिस पर गैर कानूनी तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
ठेकेदार ने देसी तो पुलिस ने अंग्रेजी और बीयर की भी बरामदगी दिखाई
छापामार कार्रवाई के बाद बिफरे ठेका संचालक और पुलिस के बयानों में भी विरोधाभास है। ठेकेदार जगबीर का कहना है कि पुलिस ने ठेके पर छापामार कार्रवाई कर करीब 100 पेटी देसी शराब जब्त की है। जबकि पुलिस ने बरामदगी में अंग्रेजी, देसी और बीयर की पेटी दिखाई है।
विज्ञापन
पुलिस और ठेकेदार का तर्क
पुलिस द्वारा जब्त की गई सारी शराब परमिट की है। पुलिस ने जबरन ठेके में घुसकर पूरी शराब जब्त कर ली। कार्रवाई करते समय नियमों का पालन भी नहीं किया गया। सभी ठेका संचालक कार्रवाई के विरोध में जिला उपायुक्त से मिलेंगे। मामले में कोई हल नहीं निकला तो ठेके बंद रखकर विरोध जताया जाएगा।
जगबीर, ठेका संचालक।
पुलिस ने ठेके के अंदर छापामार कार्रवाई नहीं की है। ठेके के अंदर सारी शराब जस की तस रखी हुई है। ठेके के पास बने कमरे में अवैध रूप से रखी शराब को जब्त किया गया है। यहां से अंग्रेजी, देसी और बीयर की पेटियां बरामद हुईं हैं।
हिमांशु गर्ग, एएसपी।