फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Radio Frequency Identification tags are not installed on all houses.

Rohtak News: सभी मकानों पर नहीं लगाए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग

Sat, 18 Apr 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Radio Frequency Identification tags are not installed on all houses.
16-वार्ड 10 के मकानों पर अभी तक नहीं लगे आरएफआईडी टैग । संवाद - फोटो : Samvad

विज्ञापन

रोहतक। घर-घर कचरा उठाने के लिए अभी तक भी सभी मकानों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग नहीं लगाए गए हैं। नगर निगम के पोर्टल पर 1 लाख 40 हजार प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हैं जिन पर आरएफआईडी टैग लगाने का दावा किया जा रहा है।
नगर निगम की ओर से रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग तमाम मकानों पर लगाने का दावा किया जा रहा है जबकि वार्ड 10 में अनेक मकान ऐसे हैं जहां टैग अब तक नहीं लगाए गए हैं। घर-घर कूड़ा उठाने के लिए आरएफआईडी टैग लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड 10 निवासी प्रेमा, पिंकी, मुकेश व जयभगवान आदि ने बताया कि उनके मकानों पर अभी तक आरएफआईडी टैग नहीं लगाए गए हैं। यहां पर कूड़ा उठाने वाला वाहन भी कभी कभार आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएफआईडी का मुख्य उद्देश्य घर-घर कूड़ा उठान की निगरानी करना है। पिछले साल नवंबर में आईडी लगाने का काम शुरू किया गया था। अनेक घरों में अभी तक भी टैग नहीं लगे हैं। वहीं, कुछ खाली प्लाॅटों की दीवारों पर भी टैग लगा दिए गए हैं।

--

घर-घर कचरा उठान के लिए लगाई आरएफआईडी का अभी डाटा करेक्शन किया जा रहा है। पोर्टल पर बनी प्रोपर्टी आईडी के अनुसार डाटा लिया गया है। जहां कोई कमी मिलेगी तो उसे ठीक किया जाएगा। -नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed