फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Quarrel between friends in cocktail party, looted 15 thousand rupees by hitting bottle on head

Rohtak News: कॉकटेल पार्टी में दोस्तों के बीच झगड़ा, सिर में बोतल मारकर 15 हजार रुपये लूटे

Mon, 24 Jul 2023 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Quarrel between friends in cocktail party, looted 15 thousand rupees by hitting bottle on head
रोहतक। शहर के सेक्टर 27 स्थित कार्यालय में चल रही कॉकटेल पार्टी में दो दोस्तों ने तीसरे के सिर में कहासुनी होने पर पहले बोतल मारी। इसके बाद 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। परिजनों ने बेहोशी की हालत में युवक को पीजीआई में दाखिल कराया। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

खरावड़ गांव निवासी 20 वर्षीय मनोज ने दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त प्रदीप उर्फ लीला व राकेश उर्फ काला के साथ एक परिचित के सेक्टर 27 स्थित कार्यालय में पार्टी करने गया था। पार्टी के दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद प्रदीप उर्फ लीला व राकेश ने सिर में कांच की बोतल मारकर उसे घायल कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए राकेश ने उसे पकड़ लिया, जबकि प्रदीप ने जेब से 15 हजार रुपये व हाथ से घड़ी निकाल ली। इसके बाद बेसुध हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। अब वह पूरी तरह ठीक हुआ है। इसके बाद पुलिस को लिखित में बयान दिए। अब भी उसे जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed