Hindi News
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Quality academic and administrative system will be strengthened in the university
{"_id":"6435c09eb82d7da4840b13a4","slug":"quality-academic-and-administrative-system-will-be-strengthened-in-the-university-rohtak-news-c-17-roh1018-120287-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विश्वविद्यालय में गुणवत्तापरक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रणाली को किया जाएगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विश्वविद्यालय में गुणवत्तापरक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रणाली को किया जाएगा मजबूत
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद समन्वयन समिति की बैठक में लेते कुलपति प्रो.
Link Copied
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) शैक्षणिक एवं शोध गुणवत्ता, सोशल आउटरिच व विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नयन का समग्र प्रयास करेगा। विश्वविद्यालय में गुणवत्तापरक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक प्रणाली को मजबूत किया जाएगा। यह कहना है एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वे विश्वविद्यालय राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) समन्वयन समिति की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास बेहतर नैक ग्रेडिंग प्राप्त करना रहेगा। इसके लिए नैक समन्वयन समिति को कमर कसनी होगी। एमडीयू शैक्षणिक उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयां तय करे, इसके लिए रोड मैप तैयार करना होगा। टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करने की जरूरत है।
विज्ञापन
बैठक में एमडीयू कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, कुलपति के सलाहकार प्रो. एके राजन, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. बी नरसिम्हन, नैक समन्वयन समिति के क्राइटेरिया समन्वयक शामिल रहे। नैक के मापदंड-करीकुलम डिजाइन एंड डेवलपमेंट, टीचिंग-लर्निंग एंड इवैल्यूशन, रिसर्च, इन्नोवेशंस एंड एक्सटेंसन, इंफ्रास्ट्रक्चर एंड लर्निंग रिसोर्सेज, स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्रेशन, गवर्नेंस, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट व इंस्टीट्यूशनल वैल्यूज एंड बेस्ट प्रैक्टीसिस पर मंथन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।