{"_id":"67f2d7e520c235e4fc0b2c4e","slug":"pwd-claims-road-construction-under-the-railway-elevated-track-will-be-completed-this-week-rohtak-news-c-17-roh1020-630107-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीडब्ल्यूडी का दावा... इस सप्ताह पूरा होगा रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के नीचे सड़क निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीडब्ल्यूडी का दावा... इस सप्ताह पूरा होगा रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के नीचे सड़क निर्माण
Mon, 07 Apr 2025 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
06सीटीके16 बजरंग भवन स्थित रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के पास खोदाई कार्य करती बुलडोजर। संवाद
रोहतक। शहर के अंदर से गुजरते दिल्ली रोड पर बजरंग भवन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के नीचे सड़क निर्माण किया जा रहा है। करीब 23 मार्च से पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) खोदाई का कार्य कर रहा है।
विभाग की ओर से रविवार को अशोका चौक से डी पार्क की ओर जाने वाले मार्ग पर खोदाई का कार्य किया गया। बुलडोजर ने सड़क खोदाई की गई। वाहनों के आवागमन से ज्यादा जाम की स्थिति नहीं बनी, क्याेंकि इस बार संबंधित एजेंसी ने बिना किसी ज्यादा बेरिकेड और मार्ग को बंद किए खोदाई कार्य किया। बुलडोजर से सड़क खोदाई कर टूटी सड़क सामग्री को ट्रकों में उठाया गया। हालांकि, आवागमन थोड़ा प्रभावित रहा। वाहनों के अधिक आवागमन के कारण पीडब्ल्यूडी निरंतर कार्य नहीं कर पा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि इसी सप्ताह में सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा। सड़क को करीब दो फीट खोदकर फलेक्सिबल (तारकोल) सड़क का निर्माण किया जाना है। फिलहाल, पीडब्ल्यूडी ने लगभग खोदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। एलिवेटेड रेलवे पुल के दोनों तरफ 100-100 मीटर तक खोदाई की गई है।
-- -- -- -- -- -- --
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए किया जा रहा सुधार कार्य
इस सप्ताह सड़क निर्माण पूरा होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन भी लघु सचिवालय तक जल्द शुरू हो जाएगा। दिल्ली रोड पर रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के नीच सड़क सुधार व खोदाई का मुख्य कारण इलेक्ट्रिक बसों का बेहतर संचालन करना है। यहां पर लोहे का रेलवे लेवल क्राॅसिंग बाधा का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सड़क निर्माण और सुधार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस सप्ताह में सड़क निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
- अरुण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी