फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pushkar Dhami in Rohtak he said its time to farewell to Congress from city forever

Haryana: पुष्कर धामी बोले- रोहतक से हमेशा के लिए कांग्रेस को विदा करने का समय आ गया, इनका काम दामाद कल्याण

Tue, 01 Oct 2024 07:38 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 01 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं के निशाने पर कांग्रेस रही। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने रोहतक शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को रोहतक से हमेशा के लिए हटा देने की अपील की है। 

विज्ञापन
Pushkar Dhami in Rohtak he said its time to farewell to Congress from city forever
रोहतक शहर में जनसभा को सबोंधित करते पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर सियासी हमला करते हुए कहा है कि 10 साल कांग्रेस की थ्री डी यानि दामाद, डीलर व दलाल सरकार जनकल्याण की जगह केवल दामाद कल्याण में लगी रही। परिवारवाद के साथ सरकारी नौकरियों में पर्ची व खर्ची का बढ़ावा दिया। अब रोहतक से सदा के लिए कांग्रेस को विदा करने का समय आ गया है। धामी मंगलवार को कलानौर के बसाना गांव के बाद रोहतक शहर हलके के भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर के कार्यालय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


 धामी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में रोहतक के लोगों के सामने दो पलड़े हैं। अब रोहतक शहर को तय करना है कि वे किस पलड़े में खड़े होंगे। एक तरफ परिवारवाद व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस है, दूसरी तरफ भाजपा की डबल इंजन सरकार है। कांग्रेस जहां जाति व क्षेत्र में लोगों को बांटकर वोट मांगती है, दूसरी तरफ भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। सड़कों का जाल फैला हुआ है। 60 मिनट में दिल्ली से रोहतक तक का सफर तय हो जाता है। रोहतक में देश का पहला एलिवेटिड रेलवे ट्रैक बनाया गया, जिसे जाम की समस्या का समाधान हुआ, जबकि कांग्रेस ने योग्यता के साथ छलावा किया। सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार होता था। 
विज्ञापन


पुष्कर धामी ने कहा कि कांग्रेस ने पुलवामा अटैक के बाद सेना से सर्जिकल स्ट्राइक तक का सबूत मांगा। कांग्रेस के शहजादे अपने वोट बैंक की खातिर जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस से हाथ मिला रहे हैं। नेशनल कांफ्रेंस कश्मीर में दोबारा धारा 370 लागू करने की बात करती है। यह सरासर शहीदों का अपमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोहतक की जनता को ऐसी कांग्रेस को सदा के लिए विदाई देनी होगी। भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर ने भी जनसभा को संबोधित किया। साथ ही जजपा से सरोज यादव अपनी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed