{"_id":"67366893168518db65096cb6","slug":"purvanchal-community-brightened-the-ghat-by-collecting-garbage-after-chhath-puja-rohtak-news-c-17-roh1020-544491-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पूर्वांचल समाज ने छठ पूजा के बाद कचरा उठाकर चमकाया घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पूर्वांचल समाज ने छठ पूजा के बाद कचरा उठाकर चमकाया घाट
Fri, 15 Nov 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पूर्वांचल एकता सेवा समिति ने वीरवार को घाट पर सफाई अभियान चलाया। छठ पूजा के बाद वहां पड़ा कचरा उठाकर नष्ट किया। अभियान के बाद घाट चकाचक नजर आया। साथ ही समिति ने छठ पूजा के आयोजन में प्रशासनिक सहयोग मिलने पर एसडीएम आशीष कुमार का आभार जताया।
समिति प्रधान ने बताया कि समाज के लोगों ने घाट पर छठ पूजन किया था। इस महापर्व के चलते हजारों श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। पूजन के चलते वहां काफी बेकार सामान छूट गया था। यह इधर-उधर उड़कर घाट की सुंदरता समाप्त कर रहा था। इसलिए सभी ने वीरवार को अभियान के तहत घाट की सफाई की। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को छठ पूजन में सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर कपिल देव, दिनेश सिंह, राज सिंह पटेल, राजकुमार कुशवाहा, अरविंद शर्मा, बृज किशोर शास्त्री, मंटू, शैलेंद्र, नारायण मोरिया, मुन्ना, अनुज, शंकर, संजीव सिंह मौजूद रहे।