{"_id":"670ae7de10d4c89fd40113a4","slug":"purchase-of-paddy-and-millet-stuck-due-to-holidays-rohtak-news-c-17-roh1020-523881-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छुट्टी के फेर में फंसी धान व बाजरे की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छुट्टी के फेर में फंसी धान व बाजरे की खरीद
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। अनाज मंडी में धान व बाजरे की फसल लेकर आ रहे किसानों को सोमवार तक राहत नहीं मिलेगी। छुट्टी के फेर में उलझे बालंद गांव के किसानों को अपनी फसल की वेरिफिकेशन का इंतजार है। यह काम अब सोमवार को ही होने की उम्मीद है। इसके बाद ही खरीद प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
बालंद के किसान पिछले 15 दिन से मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन न होने के कारण परेशान घूम रहे हैं। किसानों ने बताया कि डीसी को भी ज्ञापन सौंपने के बाद भी फसल की खरीद नहीं हो पा रही है। अब रविवार के बाद सोमवार को ही कुछ कार्रवाई होने की उम्मीद है। शनिवार तक नई अनाज मंडी में 5001 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 3749 पीआर धान की खरीद कर ली गई है। मंडी में अभी तक सिर्फ 34 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। अभी तक इसकी खरीद होना शेष है।
यह बोले किसान
पिछले साल से इस बार आवक 20 प्रतिशत कम है। सरकार खरीद पर कम ध्यान दे रही है। बारिश देरी से आने की वजह से फसल देरी से लगाई गई, इस वजह से अभी आवक कम हो रही है। अक्तूबर के आखिर में आवक ज्यादा आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- श्रीभगवान, आढ़ती नई अनाज मंडी
-- -- -- -- -- --
फसल का पंजीकरण नहीं हो रहा है। इस वजह से गेट पास नहीं बन रहे हैं। पटवारी रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं। जब भी रजिस्ट्रेशन के लिए जाते हैं, दो से तीन दिन का समय दे दिया जाता है।
- रामवतार, किसान, बालंद
-- -- -- -- -
खरीद बहुत ही धीमी हो रही है। प्राइवेट मिल के खरीदार आढ़ती के साथ भेदभाव कर रहे हैं। इससे जमींदार को नुकसान हो रहा है।
- जितेंद्र, किसान, खरहर गांव
15 दिन हो गए मंडी में आए हुए। पंजीकरण नहीं हो रहा है। इसके लिए डीसी को भी शिकायत कर चुके हैं। आश्वासन मिला है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
- रोहताश, किसान, बालंद
वर्जन
रजिस्ट्रेशन का काम पटवारी का है। इसमें मंडी अधिकारी कुछ नहीं कर सकते। फसल में नमी होने के कारण खरीद धीमी हो रही है।
- देवेंद्र ढुल, सचिव, मार्केटिंग बोर्ड