फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punjab stopped Haryana's water...leaders warned of struggle

Rohtak News: पंजाब ने रोका हरियाणा का पानी...नेताओं ने संघर्ष की दी चेतावनी

Wed, 30 Apr 2025 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Punjab stopped Haryana's water...leaders warned of struggle
रोहतक। हरियाणा को मिलने वाला भाखड़ा नहर का पानी रोकने से सियासत में उबाल आ गया है। कांग्रेस, भाजपा और दूसरे दलों के नेताओं ने पानी पर संघर्ष का एलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाखड़ा के पानी पर हमारा हक है, हम इसे किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और जयहिंद सेना के नेता नवीन जयहिंद ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाखड़ा नहर में हरियाणा का 9000 क्यूसेक पानी आता है। इस तरह पानी कम नहीं किया जा सकता है। हम भीख नहीं मांग रहे हैं, यह हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पानी रोका है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस इसे गंभीरता से लेगी। बोले, केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है। साथ ही भाखड़ा मैनेजमेंट बोर्ड भी है। ऐसे में हरियाणा का पानी कैसे रोका जा सकता है। उन्होंने कहा, पंजाब ने पहले ही एसवाईएल का पानी रोका हुआ है। अब भाखड़ा नहर का पानी रोकना गंभीर मामला है।
विज्ञापन

............
केजरीवाल ने की ओछी राजनीति, हक की लड़ाई लड़ेंगे : ग्रोवर
भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा का पानी बंद कर ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। दिल्ली चुनाव हारने का गुस्सा पंजाब में जाकर निकाल रहे हैं। इसीलिए भाखड़ा नहर से मिल रहा हरियाणा का पानी रोक लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नहीं, पंजाब की जनता भी पूर्व मुख्यमंत्री की ओछी राजनीति देख रही है। पानी के लिए हम लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
पंजाब बताए किसके इशारे पर की हरकत : जयहिंद
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व जयहिंद सेना सुप्रीमो नवीन जयहिंद ने कहा है कि हरियाणा का पानी रोकना गलत है। गर्मी के समय में पंजाब ने किसके कहने पर यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका। इससे देश में युद्ध की स्थिति के आसार बन रहे हैं। इसके बावजूद पंजाब का हरियाणा के हक का पानी रोकना कई सवाल खड़े कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल पर भी फैसला सुना रखा है। इसके बाद पंजाब का यह कदम चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed