फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Punishment court of mayor and commissioner, 35 complaints came in two and a half hours, 2.60 lakh bill given to the house

Rohtak News: मेयर व आयुक्त का सजा दरबार, पौने दो घंटे में आईं 35 शिकायतें, मकान को दिया 2.60 लाख बिल

Wed, 26 Apr 2023 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Punishment court of mayor and commissioner, 35 complaints came in two and a half hours, 2.60 lakh bill given to the house
रोहतक। नगर निगम में मंगलवार को मेयर मनमोहन गोयल व आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जनता दरबार लगाया। पौने दो घंटे चले दरबार में 35 शिकायतें पहुंची, जिनमें से 80 प्रतिशत शिकायतें प्रॉपर्टी टैक्स में गड़बड़ी की थीं। अस्थल बोहर के एक मकान का काॅमार्शियल बिल भेजकर 2 लाख 60 हजार रुपये भेज दिया गया। इतना ही नहीं, आम आदमी से लेकर पार्षद व कर्मचारियों के प्रधान तक फरियादी बनकर दरबार में पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे मेयर के कार्यालय में जनता दरबार शुरू हुआ। थोड़ी देर बाद सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, डिप्टी मेयर अनिल कुमार, पार्षद सुनील उर्फ सोनू, सुरेश किराड़, कृष्ण कुमार, जयभगवान ठेकेदार, राहुल देशवाल, पार्षद प्रतिनिधि देवेंद्र नारा व मनोनित पार्षद अमित बंसल भी पहुंच गए। आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने खुद एक-एक फरियादी की शिकायत सुनी। साथ ही अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर समाधान का निर्देश दिया। शिविर में सुनारिया के सरकारी स्कूल के प्राचार्य भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्कूल के बाहर गली में नाला है, जिसमें पानी भरा रहता है। सड़क के साथ लगती नालियां बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन

वहीं, सल्लारा मोहल्ला निवासी हंसराज ने बताया कि उसके हिस्से के प्लाट की अलग से प्रॉपर्टी आईडी बनाकर टैक्स बिल दिया जाए। वहीं, उमेद सिंह यादव ने कहा कि उसकी पुरानी प्रॉपर्टी आईडी से दो आईडी बनाई जाएं। अस्थल बोहर निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि उसके नाम 116 वर्गगज व पत्नी के नाम 198 वर्गगज की प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई है। नगर निगम ने दोनों आईडी को एक बनाकर रिहायशी से कामर्शियल बना दिया। साथ ही 2 लाख 60 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बिल बनाकर भेजा है। दोनों की आईडी पहले की तरह अलग करके बिल माफ किया जाए। आयुक्त ने जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन

मेरा पति मजदूरी करता है, जबकि 28 साल का बेटा गौरव दिव्यांग है। इसके बावजूद मेरे परिवार की आय 5 लाख दिखाई है। इसमें बेटे गौरव की ढाई लाख आमदनी दिखा रखी है। इसे ठीक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज देवी, जनता कालोनी
गांव में उसका मकान पुराने कारोर रोड पर है। उनकी गली में पानी नहीं आ रहा है। वर्ष 2021 से नेताओं से लेकर अधिकारियों से चक्कर काट रहा हूं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
जोगेंद्र सिंह, खेड़ी साध
गांव में उसका मकान गली के अंदर आखिरी छोर पर है। वहां तक पीने का पानी नहीं पहुंचता है। डीसी, मेयर से लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक से मिला हूं। कभी बजट की कम बताई गई तो कभी टेंडर न होने की बात कहकर टाल दिया। अब पार्षद कह रहा है कि बजट आया हुआ है। उम्मीद है गली में नई पाइप लाइन बिछेगी।
नरेश, खेड़ी साध
जमीन के रिकार्ड में जमीन 39.1 वर्ग गज है, जबकि निगम के रिकाॅर्ड में 40 गज दिखाई जा रही है। इससे रजिस्ट्री में दिक्कत आ रही है। जमीन का रिकाॅर्ड ठीक किया जाए।

रणबीर सिंह, शीतल नगर
पार्षद से लेकर प्रधान तक बने फरियादी
जनता दरबार में कई पार्षद भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। वार्ड के पार्षद कृष्ण कुमार ने कहा कि उनके वार्ड में गलियां टूटी पड़ी हैं। पानी की समस्या को लेकर लोग परेशान हैं। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर लोग उनके पास आ रहे हैं। वहीं, नगर निगम के प्रधान संजय बिड़लान ने आयुक्त व मेयर से 500 सफाईकर्मियों का वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed