फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Public relations campaign launched in the city regarding the district headquarters, support sought from businessmen

Rohtak News: जिला मुख्यालय को लेकर शहर में चलाया जनसंपर्क अभियान, व्यापारियों से मांगा समर्थन

Wed, 31 Jul 2024 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Public relations campaign launched in the city regarding the district headquarters, support sought from businessmen
फोटो संख्या: 73 जिला मुख्यालय की मांग को लेकर शहर के मसानी चौक पर लोगों का निमंत्रण देते हुए सम
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय स्थापित करवाने को लेकर मंगलवार को जनसंपर्क अभियान शहर के बाजारों में चलाया गया। इस दौरान संघर्ष समिति ने व्यापारियों से संपर्क कर आंदोलन में भाग लेने का निमत्रंण दिया। यह जनसंपर्क अभियान माता मसानी चौक से शुरू होकर सिनेमा रोड, सीएसडी कैंटीन, यादव धर्मशाला, बस स्टैंड, राव तुलाराम चौक तक चलाया गया। संघर्ष समिति कमेटी ने व्यापारियों को जागरूक कर 10 अगस्त से शुरू होने वाले आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान के दौरान मंच संचालन समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने किया। इस दौरान शहर के व्यापारियों ने टीम काे पगड़ी पहनाकर स्वागत कर आंदोलन में भाग लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी बलवान फौजी ने कहा कि वह महेंद्रगढ़ में बड़ा आंदोलन कर महेंद्रगढ़ में मुख्यालय स्थापित करने की मांग रखेंगे। लघु सचिवालय में 10 से 15 अगस्त तक जिला मुख्यालय को लेकर धरना देंगे। यह धरना दिन और रात्रि को भी जारी रहेगा। अगर फिर भी सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो मुख्यमंत्री के आवास पर धरना दिया जाएगा। लगातार क्षेत्र के लोगों की ओर से जिला मुख्यालय की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन लोगों को सरकार की ओर से केवल झूठा आश्वासन दिया जा रहा हैं। लघु सचिवालय के बाहर 10 अगस्त से धरना दिया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी डॉ. धर्मबीर पायगा, गोपीराम अग्रवाल, पीटीआई रामचंद्र फौजी, कैप्टन विजय प्रकाश, ऑल इंडिया वेलफेयर एक्स सर्विसमैन संगठन के जिला प्रमुख सूबेदार अभय सिंह, डिंपल बेरी, जगदेव फौजी, प्रमोद फौजी बलायचा, गुरदयाल शर्मा बलायचा, रंगराव पालड़ी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed