फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Public meetings will be held in Hisar and Yamunanagar, duty of ministers, MLAs and district presidents has been fixed

पीएम दौरा : हिसार और यमुनानगर में होंगी जनसभा मंत्रियों, विधायकों व जिला अध्यक्षों की ड्यूटी तय

Sun, 06 Apr 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Public meetings will be held in Hisar and Yamunanagar, duty of ministers, MLAs and district presidents has been fixed
05सीटीके35 पीएम मोदी के दौरे की तैयारी को लेकर हुई बैठक में मौजूद मंत्री, विधायक व भाजपा  पदाधि
रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को प्रदेश को दो बड़ी सौगात देंगे। सुबह 9 बजे हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, साथ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11 बजे यमुनानगर में 800 मेगावाट के बिजली संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन

वह शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी को लेकर मंत्री, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। तीन घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने हिसार की जनसभा के लिए 15 व यमुनानगर के लिए 12 जिलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं की ड्यूटी तय की। साथ ही बताया कि प्रदेश में चाहे 22 जिले हैं, लेकिन भाजपा ने संगठन के हिसाब से 27 जिले तय किए हैं। बैठक में मंत्री कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सुभाष बराला, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु सहित पार्टी पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक व पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के बाद सीएम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत बनाने के कार्य को गति देने के लिए आंबेडकर जयंती पर प्रदेश को दो बड़े प्रोजेक्ट की सौगात देकर जाएंगे। उद्घाटन के साथ हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी। पहली उड़ान हिसार से अयोध्या के लिए होगी। यमुनानगर में 800 मेगावाट बिजली संयंत्र की आधारशिला रखी जाएगी। पीएम मोदी 60 हजार 772 करोड़ की लागत से बनने वाले संयंत्र की प्रदेश को सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि दौरे के लिए मंत्री, सांसद, विधायक, निगम, नगर परिषद व नगर पालिका मेयर, जिला परिषद चेयरमैन के अलावा जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की गलतियां सुधार रहे मोदी
वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस की गलतियां पीएम मोदी सुधार रहे हैं। 2013-14 में कांग्रेस ने हड़बड़ी में वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन किया। संशोधन से मुस्लिम समाज को भी नुकसान हुआ। अब नए संशोधन से मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग को भी फायदा मिलेगा। कांग्रेस के सुप्रीम कोर्ट में जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी गलतियां छुपाने के लिए ऐसी बयानबाजी करती है।

कांग्रेस सांसद जेपी इस्तीफा दें, हिसार से हवाई जहाज में अयोध्या लेकर जाएंगे
सीएम ने कहा कि हिसार में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने कहा था कि हिसार से हवाई जहाज उड़ गया तो वह त्यागपत्र दे देंगे। अब जेपी को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछना चाहिए, अब मैं क्या करूं। कांग्रेस सांसद को आमंत्रित किया है, साथ ही कहा कि अपनी जुबान पर पक्का रहें। उनको हिसार से अयोध्या के बीच पहली उड़ान से भगवान श्रीराम के दर्शन कराएंगे। सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा कहते हैं कि केएमपी की आधारशिला कांग्रेस राज में रखी गई थी, लेकिन कांग्रेस ने किया कुछ नहीं। भाजपा ने ही प्रोजेक्ट को चालू किया। बिजली दर बढ़ने के सवाल पर सीएम ने कहा कि 2014 में हुड्डा चार घंटे बिजली देते थे, जबकि बिजली दर इस समय से भी ज्यादा महंगी थी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व प्रदेश सह प्रवक्ता शमशेर खरक भी मौजूद रहे।

05सीटीके35 पीएम मोदी के दौरे की तैयारी को लेकर हुई बैठक में मौजूद मंत्री, विधायक व भाजपा  पदाधि

05सीटीके35 पीएम मोदी के दौरे की तैयारी को लेकर हुई बैठक में मौजूद मंत्री, विधायक व भाजपा  पदाधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed