फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Public Health Department got 20 acres of land for water storage.

Rohtak News: जल भंडारण के लिए जनस्वास्थ्य विभाग को 20 एकड़ भूमि मिली

Mon, 29 Apr 2024 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Public Health Department got 20 acres of land for water storage.
रोहतक। दिल्ली बाईपास रोड स्थित तिलियार पर्यटन केंद्र की 20 एकड़ भूूमि पर जल भंडारण होगा। पर्यटन केंद्र की 24 एकड़ भूमि का अमृत योजना-2 के तहत जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे किया गया है। शहर में गहराते पेयजल संकट से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने जल भंडारण के लिए जमीन की आवश्यकता जताई थी। भूमि सर्वेक्षण में कृषि, जनस्वास्थ्य और पर्यटन विभाग के अधिकारी व रोहतक के एसडीएम शामिल रहे।
विज्ञापन


चारों जलघरों में भंडारण की क्षमता कम होने से गहराया है पेयजल संकट :

जनस्वास्थ्य विभाग के मानसरोवर पार्क, झज्जर रोड, देव कॉलोनी और सोनीपत रोड पर चार जलघर हैं। इन जलघरों पर ही शहर की पेयजल आपूर्ति निर्भर है। शहर की करीब छह लाख की आबादी को रोजाना 8.70 करोड़ लीटर पीनी की आवश्यकता है जबकि लोगों को जरूरत अनुसार पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के ज्यादातर हिस्सों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन



जल भंडारण के लिए तिलयार में विशाल वाटर स्टोरेज टैंक का निर्माण किया जाएगा। शहरभर को जलापूर्ति करने में मौजूदा जलघर नाकाफी हैं। यह एक हेवी स्टोरेज वाटर टैंक होगा। इससे कई वर्षों तक पेयजल की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। भूमि मिल जाने के बाद टैंक निर्माण खर्च का आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed