फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Public health department changed the timing of drinking water supply

जनस्वास्थ्य विभाग ने बदला पेयजल सप्लाई का समय

Sun, 01 May 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Public health department changed the timing of drinking water supply
नहर से रजवाहे में आता पानी । संवाद
रोहतक। गर्मी में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति संभालने के लिए पंचकूला मुख्यालय से बिजली कटौती का रोस्टर जारी होने पर जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल आपूर्ति का समय बदल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि आपूर्ति के समय बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को पानी भरने में दिक्कत हो रही है। इस वजह पेयजल आपूर्ति का समय बदला है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनिल रोहिल्ला ने बताया कि शुक्रवार को बिजली निगम की तरफ से जारी किए गए कटौती के रोस्टर की जानकारी नहीं होने के कारण पेयजल आपूर्ति तय समय पर की गई। बिजली नहीं होने की वजह से लोग पानी को भर नहीं सके, जिससे उन्हें विकट स्थिति का सामना करना पड़ा। बिजली निगम से कटौती का रोस्टर मिलने के बाद पेयजल आपूर्ति के समय में बदला कर दिया है।
विज्ञापन

0- बिजली कट की वजह से बदला पेयजल आपूर्ति का समय
1. सिटी जोन के सैनीपुरा, संजय नगर, रैदास कॉलोनी, गोहाना रोड, गुरुनानकपुरा, तेज कॉलोनी, पाड़ा मोहल्ला, सालारा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला में सुबह 3:30 से 4:30 बजे के बजाय 3:00 से 3:45 बजे आपूर्ति होगी। शाम को 5:00 बजे से 5:45 के बजाय 5:30 से 6:30 तक आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. कैंप जोन के विकास नगर, लक्ष्मी नगर, किशनपुरा, चाणक्यपुरी, झंग कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, सुभाष नगर, डीएलएफ, गांधी कैंप, जवाहर नगर, देव कॉलोनी, सर्कुलर रोड, अर्जुन नगर, आदर्श नगर, रूप नगर, संजय नगर, दरियाव नगर, मॉडल टाउन, भारत कॉलोनी, चौधरी लेन में सुबह 5:00 से 6:00 बजे के बजाय 4:15 से 5:00 बजे शाम को 19:00 से 20:00 बजे के बजाय 19:00 से 19:45 आपूर्ति होगी।
3. प्रेम नगर जोन की दुर्गा कॉलोनी, प्रेम नगर, कैलाश कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, गुरुनानकपुरा, भगत सिंह कॉलोनी, सैनीपुरा, राजेंद्र नगर, रहाड रोड, चमनपुरा, चुन्नीपुरा, कृपाल नगर, हैफेड रोड, आनंदपुरा की सुबह पेयजल आपूर्ति पूर्ववत सात से आठ बजे होगी। दोपहर की पेयजल आपूर्ति 12:45 से 13:30 बजे के बजाय 13:00 से 13:45 बजे होगी।
4. मंडी जोन की डीएलएफ कॉलोनी, मिनी सचिवालय, कोर्ट, डीसी निवास, आईसी कॉलेज, पुलिस लाइन, हरि नगर, संत नगर, ग्रीन रोड, विजय नगर, झज्जर रोड, रेलवे रोड, किला मोहल्ला, किला रोड, भिवानी स्टैंड, शौरी मार्केट, प्रताप मोहल्ला की पेयजल आपूर्ति पूर्ववत 9:00 से 10:00 तक होगी। दोपहर में 14:30 से 15:15 बजे के बजाय 15:00 से 15:45 बजे आपूर्ति होगी।
5. गोहाना अड्डा बूस्टिंग स्टेशन से सुबह 6:00 से 7:00 और शाम को 5:30 से 6:30 के बजाय सुबह 5:00 से 6:00 और शाम को 5:00 से 6:00 तक किला मोहल्ला, प्रताप मोहल्ला, दिल्ली गेट, बड़ा बाजार, पर्स मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, माता दरवाजा, सीआईए स्टाफ बाबरा, ब्राह्मणा मंडी, चावला चौक, गुढलियान मोहल्ला राजपूत गली, टिब्बी मोहल्ला, पाड़ा मोहल्ला में आपूर्ति होगी।
6. पाड़ा मोहल्ला बूस्टिंग स्टेशन से सुबह 6:00 से 7:00 और शाम 5:30 से 6:00 बजे के बजाय सुबह 5:00 से 6:00 बजे और शाम को 5:00 से 5:30 बजे तक पटवारखाना रोड, पाड़ा मोहल्ला, सलारा मोहल्ला में पानी आएगा।
7. जुलाहा चौक बूस्टिंग स्टेशन से सुबह 6:00 से 7:00 और शाम 5:30 से 6:00 के बजाय सुबह 5:00 से 6:00 और शाम को 5:00 से 5:30 तक परधाना मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, बद्री गेट डेयरी मोहल्ला, कायस्थन मोहल्ला में पानी आएगा।
8. डेयरी मोहल्ला बूस्टिंग स्टेशन से सुबह 6:00 से 7:15 पेयजल आपूर्ति के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डेयरी मोहल्ला, रैनकपुरा, कोखराकोट में पूर्ववत ही पानी आएगा।
9. प्रेम नगर बूस्टिंग स्टेशन से प्रेम नगर जोन के साथ आपूर्ति होगी।
10. मॉडल टाउन बूस्टिंग स्टेशन से कैंप के साथ आपूर्ति होगी।
11. आदर्श नगर बूस्टिंग स्टेशन से कैंप जोन के साथ आपूर्ति होगी।
12. मातूराम बूस्टिंग स्टेशन से कैंप जोन के साथ आपूर्ति होगी।
....
पंचकूला मुख्यालय से जारी बिजली कटौती का रोस्टर
शहर में तड़के दो से तीन बजे, पांच से छह बजे, आठ से साढ़े आठ बजे, 10 बजे से 12 बजे और शाम साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक यानी साढ़े छह घंटे कटौती होगी। म्हारा गांव जगमग गांव में रात 12 से एक बजे, सुबह तीन से चार बजे, सुबह सात से आठ बजे, रात 11 बजे से 12 बजे और इंडस्ट्रीज में रात आठ बजे से दो बजे तक बिजली कटौती होगी।

वर्जन -
यूएचबीवीएन ने अस्थायी रूप से बिजली कटौती का रोस्टर जारी किया है। बिजली नहीं होने की वजह से लोगों को पानी भरने में दिक्कत आ रही है। इस वजह से पेयजल आपूर्ति के समय में बदलाव किया गया है ताकि लोग समुचित मात्रा में पानी भर सके।
अनिल रोहिल्ला, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed