फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PTM on 26th, meeting held regarding preparation

Rohtak News: पीटीएम 26 को, तैयारी को लेकर हुई बैठक

Thu, 24 Oct 2024 08:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 24 Oct 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
PTM on 26th, meeting held regarding preparation
रोहतक।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मालिक और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक बैठक के सफल आयोजन के लिए खंड संसाधन कार्यालय में क्लस्टर मुखिया की बैठक हुई। 26 अक्तूबर को होने वाली यहां पीटीएम (अभिभावक शिक्षक बैठक) संबंधित स्टाफ की जिम्मेदारी तय करते हुए ज्यादा से ज्यादा अभिभावकों के बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया। यहां उन्हें उनके बच्चों की शैक्षिक एवं समग्र विकास संबंधी जानकारी दी जाएगी।
वीरवार को अभिभावकों तक पीटीएम संबंधी सूचना पहुंचाने को लेकर खंड संसाधन कार्यालय में बैठक हुई। यहां अभिभावकों के साथ विशेष गणमान्य व्यक्ति, सेवानिवृत्ति शिक्षक, जनप्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया जाना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। सभी स्कूल मुखिया एक दिन पहले बैठक लेकर सभी अध्यापकों को बच्चों के सावधिक आंकलन एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के रिकॉर्ड एवं अन्य गतिविधियों का ब्योरा जांचना एवं हस्ताक्षर सहित अध्यापक के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बच्चों के प्रत्येक रिकॉर्ड पर माता-पिता के हस्ताक्षर लेना भी सभी अध्यापक सुनिश्चित करें। सभी प्राथमिक कक्षाओं में निपुण प्रदर्शनी लगाई जाए एवं बच्चों की बनाई गई विभिन्न सामग्री प्रदर्शनी में शामिल की जाए। स्कूल मुखिया सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराते हुए सकारात्मक माहौल में अभिभावकों से संवाद करें।
विज्ञापन

क्लस्टर मुखिया के साथ बातचीत के दौरान जिले में निपुण हरियाणा मिशन के तहत चल रहे एफएलएन प्रोग्राम के बेहतरीन परिणाम के लिए वर्ष 2024-25 के रोड मैप को जिला निपुण समन्वयक रूपांशी हुड्डा ने प्रस्तुत किया। साथ ही कक्षा बाल वाटिका से तीन तक का बच्चों के सावधिक आंकलन परफॉर्मेंस अध्यापक एप पर उपलब्ध है। वहां से अध्यापक दक्षता अनुसार सभी अभिभावकों के साथ बच्चों के परफॉर्मेंस को साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खंड अधिकारी अपने खंड के किन्हीं भी दो स्कूलों में बैठक का अवलोकन कर अभिभावकों के साथ संवाद करें। बोर्ड की कक्षाओं के बेहतरीन परिणाम के लिए विषय अनुसार विशेष प्लान तैयार कर अभिभावकों के साथ साझा करें। दिवाली पर्व पर सुरक्षा एवं पर्यावरण स्वच्छता को देखते हुए बच्चों एवं अभिभावकों को आतिशबाजी बगैर दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित करें। बैठक संबंधी एक गूगल लिंक भी सभी स्कूलों के साथ साझा किया जाएगा। इसे सभी स्कूल मुखिया दोपहर एक से 2:30 बजे तक भरना सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने कहा कि पीटीएम का उद्देश्य केवल बच्चों के शैक्षणिक प्रगति तक सीमित न रखते हुए उनके द्वारा विभिन्न गतिविधियों जैसे खेल, सह पाठ्यक्रम गतिविधियां, उनके कक्षा कक्ष के व्यवहार एवं समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed