{"_id":"6a6a0aafba63f922230a1972","slug":"pti-teacher-dies-after-being-hit-by-a-train-rohtak-news-c-17-ali1038-895640-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से पीटीआई मास्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्रेन की चपेट में आने से पीटीआई मास्टर की मौत
Wed, 29 Jul 2026 07:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
32- अशोक। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गांव चुलियाना निवासी अशोक (50) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब 4 बजे इस्माईला और चुलियाना गांव के बीच रेलवे लाइन क्रॉस करते समय हुआ था।
अशोक के चाचा बृजेंद्र ने बताया कि वह किसी काम से घर से निकले थे। ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए थे। हादसे की जानाकी मिलने के बाद जीआरपी ने करीब 5 बजे परिजनों को इसकी सूचना दी। अशोक पानीपत जिले के अहर कुराना गांव में पीटीआई मास्टर थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं।
वर्जन
मंगलवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। -एएसआई उर्मिला, जीआरपी थाना, बहादुरगढ़।