फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Psychology student committed suicide in the hostel

मनोविज्ञान की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या

Thu, 18 Sep 2014 02:46 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Thu, 18 Sep 2014 02:46 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू हॉस्टल में बुधवार को हेल्थ विवि के मनोविज्ञान विभाग की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने पहले ब्लेड से बाएं हाथ की नस काटी फिर चुन्नी से फंदा लगा लिया। शाम 4 बजे उसकी रूममेट कमरे में पहुंची तो घटना का खुलासा हुआ। छात्रा का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पीजीआई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट नहीं मिलने से अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। एमडीयू के कृष्णा हॉस्टल के 26 नंबर कमरे में गाजियाबाद के मोहन नगर निवासी रीना राय और करनाल की एक छात्रा रहती थीं। रीना राय पंडित बी. डी. शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के मनोरोग विभाग में एमफिल प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन


बुधवार को रीना क्लास में नहीं गई। शाम चार बजे उसकी रूममेट वापस कमरे में आई तो रीना को फंदे पर झूलता हुआ पाया। रीना ने अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। छात्रा ने तुरंत हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। हेल्थ विवि प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी ओमप्रकाश और पीजीआई थाना प्रभारी एमआई खान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया।

पहले काटी हाथ की नस - रीना ने आत्महत्या करने के लिए पहले ब्लेड से अपने बाएं हाथ की नस काटी। उसके बाद उसने फांसी का फंदा लगाया। हाथ की नस काटे जाने के कारण पूरे बेड पर खून बिखर गया। फंदे पर लटकने से दोनों हाथों की मुट्ठियां भी बंद हो गई थीं।

परिजनों ने दो घंटे नहीं उठाया फोन - हेल्थ विवि प्रबंधन और पुलिस अधिकारियों ने छात्रा के परिजनों को पहली बार चार बजे फोन मिलाया। परिजनों के तीन नंबर हॉस्टल प्रबंधन के पास थे। लेकिन तीनों में से किसी ने भी फोन नहीं उठाया। दो घंटे तक लगातार फोन करने के बाद शाम छह बजे एक परिजन ने फोन उठाया तो घटना की सूचना दी गई।

तीन दिन से शाम को नहीं खाया खाना - पुलिस जांच में सामने आया है कि तीन-चार दिन से रीना बहुत तनाव में थी। वह पूरा दिन गुमसुम रहती और तीन दिन से उसने शाम को खाना भी नहीं खाया। हॉस्टल की छात्राओं ने बताया कि वह तीन-चार दिन से ढंग से पढ़ भी नहीं पा रही थी। उससे कई बार पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

लैपटॉप और मोबाइल से हो सकता है खुलासा - छात्रा के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अब पुलिस छात्रा के लैपटॉप और मोबाइल की गहनता से जांच करेगी। उसके वॉटस ऐप व फेसबुक एकाउंट की जांच भी की जाएगी। वह किस कारण तनाव में थी, यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने छात्रा के मोबाइल व लैपटॉप को कब्जे में ले लिया है।

हॉस्टल में कुछ कमरे में रहती हैं हेल्थ विवि की छात्राएं - बता दें कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के कृष्णा हॉस्टल के कुछ कमरे हेल्थ विवि को दिए गए हैं। यहां हेल्थ विवि के मनोविज्ञान विभाग और दूसरे विभागों की छात्राएं रह रही हैं।


पीजीआईएमएस थाना, रोहतक के एसएचओ एमआई खान ने बताया कि एमफिल की छात्रा ने कृष्णा हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जांच के लिए टीम गई थी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed