फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protested against derogatory remarks on Baba Saheb

Rohtak News: बाबा साहेब पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन किया

Tue, 31 Dec 2024 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Protested against derogatory remarks on Baba Saheb
बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर वामपंथी पार्टियों के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीडीपीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे, रोहतक शहर में क्रिसमस डे के आयोजन में हुड़दंग व महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वाले बजरंग दल के असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले माकपा कार्यकर्ता एवं हमदर्द स्थानीय मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और सभा का आयोजन किया। सभा की अध्यक्षता प्रीत सिंह व राजकुमारी दहिया ने संयुक्त रूप से की। माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य इंद्रजीत सिंह व जिला सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से राज्यसभा में डॉ. बीआर आंबेडकर पर अपमानजनक और अपमानजनक टिप्पणियों के परिणामस्वरूप पूरे देश में व्यापक आक्रोश और विरोध प्रदर्शन हुए है। इस अवसर पर सुमित, कमलेश लाहली, प्रकाशचंद्र, रामचंद्र बैंसी, धर्मवीर हुड्डा व जिले सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed