फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   protest, roadways, mdu, medical, worker, haryana, rohtak, india

पीजीआई में इलाज नहीं, एमडीयू में काज नहीं

Fri, 02 Sep 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 02 Sep 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
protest, roadways, mdu, medical, worker, haryana, rohtak, india
एमडीयू - फोटो : file photo
विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस कारण पीजीआई में मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, एमडीयू समेत तमाम स्थानों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। हालांकि, कुछ संस्थानों ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं बनाने का दावा किया है।  
विज्ञापन


बता दें कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर रखी है। हड़ताल के कारण सभी विभागों में कामकाज पूरी तरह से बंद रहेगा। केवल पीजीआई में कच्चे और पक्के मिलाकर करीब ढाई हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। यूएचएस नॉन टीचिंग एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रधान रवि सांगवान ने बताया कि हड़ताल के संबंध में पूरी तैयारी है। शुक्रवार सुबह से शाम तक कोई काम काज नहीं किया जाएगा। लैब टेक्नीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट और क्लर्क आदि कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। फिलहाल हड़ताल एक दिवसीय रहेगी। आला अधिकारियों के आह्वान पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।  
विज्ञापन


उधर, हड़ताल के संबंध में एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने बैठक की। इसमें हड़ताल को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रधान रणधीर कटारिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी के लगभग 1400 कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और यूनिवर्सिटी का सभी कामकाज ठप रहेगा। कर्मचारियों की मांग की है कि छठे वेतन आयोग की वेतन विसंगतियां, विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बहाली, हरियाणा सचिवालय के बराबर वेतन और पुरानी रेशो प्रणाली की बहाली आदि कई मांगें हैं। शुक्रवार को सभी कर्मचारी सुबह 9 बजे गेट नंबर दो पर इकट्ठा होंगे। वहां पर कर्मचारियों को सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ की सचिव सविता मलिक, सीटू के प्रधान, रामचंद्र सिवाच, निरंजन और प्रेम सजवाण आदि ने भी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, तिलियार और मैना रिसोर्ट में भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। टूरिस्ट ऑफिसर चंद्रभान ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के चलते फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। आईएचटीएम के छात्रों को बुलाया गया है, जो दिन भर बाकी स्टाफ की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed