फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   protest for 5G

5 जी टॉवर लगाने आए कर्मचारियों को महिलाओं ने डंडों के बल पर भगाया,

Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
protest for 5G
हांसी की बोघा राम कॉलोनी की महिलाओं ने रविवार को दोपहर 5जी टावर लगाने के लिए आए कर्मचारियों को डंडे के बल पर भगा दिया। महिलाओं ने कहा कि अगर फिर से कंपनी वाले यहां 5जी टावर लगाने आए तो वह फिर से विरोध करेंगे और किसी भी सूरत में यह टावर नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन

स्थानीय महिला सरोज ने बताया कि पहले हमारी गली में एक मोबाइल टावर लगा हुआ है, जो हमारे गले की फांस बना हुआ है। अब 5 जी के टावर के लिए कंपनी के कर्मचारी सामान लेकर पहुंचे थे, जिसका हमने विरोध किया है। सरोज ने कहा कि पहले हम कोरोना महामारी से परेशान चल रहे हैं। जो पहले टावर लगा हुआ हैं उससे हमारे घरों में बीमारियां फैल रही हैं, किसी को तो दिल संबंधी तो किसी को दमे की बीमारी हो गई है। इस वजह से उन्होंने 5जी टावर लगाने का विरोध किया हैं। महिलाओं ने कहा कि वे सरकार से मांग करती हैं कि पहले से जो टावर लगा हुआ है, उसे भी हटवाया जाए ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed