{"_id":"6851babff49fc8fc990122f6","slug":"protest-at-mini-secretariat-against-citizens-coming-from-pakistan-rohtak-news-c-17-roh1020-674046-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पाकिस्तान से आए नागरिकों के खिलाफ लघु सचिवालय में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पाकिस्तान से आए नागरिकों के खिलाफ लघु सचिवालय में प्रदर्शन
Wed, 18 Jun 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
17सीटीके12...रोहतक के कहानौर में रह रहे पाकिस्तानी से आए लोगों से परेशान होकर लघु सचिवालय में श
कलानौर (रोहतक)। थाना कलानौर क्षेत्र के गांव काहनौर में पाकिस्तान से आए लोगों के खिलाफ काफी संख्या में लोग लघु सचिवालय पहुंचे। यहां पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि ये लोग ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करके रह रहे हैं।
आरोप है कि अवैध हथियार से लोगों को डराते हैं और गांव की लड़कियों के साथ भी अभद्रता करते हैं। एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने आश्वासन दिया कि जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्राम पंचायत काहनौर के सरपंच प्रतिनिधि भूपसिंह, वार्ड 11 के जिला पार्षद प्रतिनिधि बलबीर रंगा व अन्य काफी संख्या में ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। वहां पर आरोप लगाया कि कुछ साल पहले पाकिस्तान से आए परिवारों ने पोखर व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
इनके परिवारों के युवक अवैध हथियार रखकर ग्रामीणों को डराते हैं और स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ भी अभद्रता करते हैं। इस कारण कई छात्राओं ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है। एक आरोपी युवक का सोशल मीडिया पर भी हथियार के साथ फोटो वायरल हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -
काहनौर में में रह रहे व्यक्ति को मिली भारतीय नागरिकता
रोहतक। काहनौर में पाकिस्तान से आकर रहने वाले मदन को भी भारतीय नागरिकता मिल गई है। अभी तक काहनौर में रहने वाले मदन को भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। शासन-प्रशासन ने पाकिस्तान से हुए विवाद के बाद ऐसे लोगों को वापस भेजना शुरू किया था।
मदन के पूरे परिवार को पहले ही नागरिकता मिल चुकी थी, लेकिन वह अकेले बिना नागरिकता के रह रहे थे। पुलिस प्रवक्ता सन्नी सिंह ने बताया कि मदन को भारतीय नागरिकता मिल गई है। अब केवल बहु अकबरपुर थाने में एक महिला ही बिना नागरिकता के शेष है। ब्यूरो