फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protest against unemployment: 'Berojgaro ki barat' organized in Rohtak of Haryana

अनोखा प्रदर्शन: 'बेरोजगारों की बरात' तैयार, दूल्हा बैठा बान, मुखौटा लगाए मंत्रियों ने लग्न की रस्म निभाई

Fri, 13 Jan 2023 10:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

बेरोजगारों की बरात मकर संक्रांति पर भाजपा मुख्यालय जाएगी। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ तेल-हल्दी की रस्म निभाई। बरात में शामिल होने 102 वर्षीय दुलीचंद समेत अनेक मेहमान पहुंचे।

विज्ञापन
Protest against unemployment: 'Berojgaro ki barat' organized in Rohtak of Haryana
'बेरोजगारों की बरात' से पूर्व लग्न की रस्म अदायगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले में 14 जनवरी मकर संक्रांति पर अनोखी शादी होनी है। शुक्रवार को सेक्टर छह स्थित बाग में नवीन जयहिंद व बेरोजगार युवाओं ने शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यहां मोखरा निवासी सोनू मलिक को बान बैठाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रीतियों के तहत गीतों के साथ तेल व हल्दी की रस्म निभाई।

विज्ञापन


मुखौटे लगे मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्री मंडल लग्न लेकर पहुंचा। इनका ढोल के साथ स्वागत किया गया। महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपी मंत्री संदीप को यहां आने पर जूते मारकर भगाया। लग्न के दौरान मान में बेरोजगारों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। 
विज्ञापन


नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार का फूफा 102 वर्षीय दुलीचंद समेत बड़ी संख्या में लोग बरात में आएंगे। बरात के लिए बेरोजगारों में पंजीकरण कराने की होड़ लगी है। भाजपा नेता आठ साल पहले कहते घूमते थे कि सरकार बनने पर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Protest against unemployment: 'Berojgaro ki barat' organized in Rohtak of Haryana
'बेरोजगारों की बरात' से पूर्व लग्न की रस्म अदायगी। - फोटो : अमर उजाला

उनकी शादी कराई जाएगी। सत्ता में आने बाद सरकार अपना वादा भूल गई। इसलिए यह बरात निकाली जा रही है। बरात दोपहर 12 बजे मानसरोवर पार्क से भाजपा के राज्य कार्यालय जाएगी। बरात तैयार है। शासन-प्रशासन इसके स्वागत की तैयारी कर ले। 

ये रखी मांगें 
बेरोजगारों को रोजगार, सेट क्वालीफाई करने, एचटेट आजीवन करने, भर्ती कैलेंडर जारी करने, हरियाणा की नौकरियों पर पहला हक हरियाणवी उम्मीदवारों का हो, पांच लाख खाली पदों को भरने, खिलाड़ियों का खेल कोटा, ईबीपीजी कोटा बहाली की जाए। नाजायज तरीके से कटी गई पांच लाख बुजुर्गों, विधवा व विकलांगों की पेंशन दोबारा शुरू की जाए। पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें, हरियाणा पुलिस कर्मचारियों का वेतन पंजाब के समान वेतन दिया जाए। 

राष्ट्रपति व सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी आदेशानुसार कैदियों को जल्द न्याय देने की मांग, जेल में कैद 70 प्रतिशत निर्दोष कैदियों को न्याय देने, कैदियों की कोरोना काल की छुट्टियों को सजा में गिनने, कैदियों के लिए सर्दियों में गर्म पानी व गर्मियों में ठंडा पानी दिया जाए। हरियाणा में फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, नशा, अपराध व विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed