फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protest against privatization at every depot of the state on October 14

निजीकरण के विरोध में प्रदेश के हर डिपो पर धरना 14 अक्तूबर को

Mon, 20 Sep 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Protest against privatization at every depot of the state on October 14
सरकार हरियाणा रोडवेज समेत सभी विभागों का निजीकरण करके बर्बाद करने पर तुली हुई है। बसें बढ़ाने की बजाय सरकार निजी बसों को चलाने की छूट देकर रोडवेज को सिकोड़ने में लगी है। निजीकरण की नीतियों के विरोध में 14 अक्तूबर को प्रदेश के सभी डिपो में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। यह बात हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना व महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कही। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार को डिपो प्रधान हिम्मत राणा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें यूनियन के राज्य प्रधान व प्रदेश महासचिव ने संयुक्त रूप से कहा सरकार अब रोडवेज समेत सभी विभागों का निजीकरण करके बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा 1994 में प्रदेश की जनसंख्या एक करोड़ थी, तो रोडवेज में 3884 बसें व 23,600 कर्मी थे। आज जनसंख्या तीन करोड़ होने पर है और रोडवेज में केवल 3190 बसें व 17,400 कर्मी हैं। आबादी के हिसाब से 14 हजार सरकारी बसें व 84 हजार कर्मी होने चाहिए। उन्होंने कहा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 14 अक्तूबर को प्रदेश के सभी डिपो में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस दौरान राज्य कोषाध्यक्ष राजपाल, उपमहासचिव नवीन राणा, विजेंद्र अहलावत, रणबीर मलिक, सचिव जय कुमार दहिया, राज्य कमेटी नेता सुमेर सिवाच, सतबीर मुंढाल, विनोद दुहन, प्रदीप हुड्डा, सतेंद्र,राजपाल, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विरोध के चलते डिपो में होंगे सम्मेलन
कर्मचारी नेताओं ने बताया 21 सितंबर को हिसार में सिरसा, फतेहाबाद व हिसार डिपो, 22 सितंबर को भिवानी में दादरी, भिवानी व नारनौल डिपो, 23 सितंबर को गुरुग्राम में नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम डिपो, 25 सितंबर को पानीपत में सोनीपत, पानीपत, करनाल व दिल्ली डिपो, 29 सितंबर को अंबाला में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला व चंडीगढ़ व 30 सितंबर को कैथल में कुरुक्षेत्र, जींद व कैथल डिपो का सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed