फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Protest against alleged corruption and recruitment processes at MDU

Rohtak News: एमडीयू में कथित भ्रष्टाचार व भर्ती प्रक्रिया का विरोध

Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 04 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Protest against alleged corruption and recruitment processes at MDU
17...एमडीयू के मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के सद
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक में कथित भ्रष्टाचार और भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को थाना प्रभारी रोशनलाल ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर-2 पर छात्रों से मुलाकात की।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में जो भी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें नोटिस देकर और बाद में परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाकर दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने इसे तानाशाही रवैया करार दिया।
विज्ञापन

छात्रों ने कुलाधिपति को लिखित शिकायत भेजकर भ्रष्टाचार की जांच की मांग की है। डाॅ. आंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में संवैधानिक प्रतिनिधित्व की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रोस्टर प्रणाली और हरियाणा सरकार की नई एसओपी की अवहेलना, 1979 से पहले के रोस्टर को वेबसाइट से हटाने, 239 शिक्षकों के नाम रोस्टर रजिस्टर से गायब होने और 30-35 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति जैसे आरोप लगाए।
एसएफआई के छात्र नेता अमित कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बावजूद कुलपति कार्यकाल के अंतिम समय में भर्तियां कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed