फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prostitution busted in two hotels in Rohtak, four people including a girl arrested

Rohtak News: रोहतक में दो होटलों में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़, युवती समेत चार लोग गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 02:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Prostitution busted in two hotels in Rohtak, four people including a girl arrested
रोहतक में नया बस अड्डा ​स्थित होटल में से पकड़ी गईं युवतियों को थाने ले जाती पुलिस की टीम। संवा
रोहतक। जिले के होटलों में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे को बंद कराने के लिए पुलिस ने थाना अर्बन एस्टेट क्षेत्र के बस अड्डा के पास बुधवार शाम दो नामचीन होटलों में छापा डाला। यहां से पुलिस ने छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन युवतियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

होटल में काउंटर पर काम करने वाली युवती समेत चार लोगों को काबू किया है। वहीं, होटल संचालक अमित कुमार और राज सोलंकी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। रोहतक के होटल और मसाज पार्लर से पुलिस अब तक 9 युवतियों को मुक्त करा चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया के नेतृत्व में वेश्यावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बस अड्डा के पास स्थित दो होटलों में वेश्यावृत्ति का धंधा चलने की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने महिला थाना प्रभारी परमजीत कौर के नेतृत्व में टीम तैयार की। टीम में एक बाहरी युवक को शामिल किया और उसे ग्राहक बनाकर होटलों में भेजा। वहां पर जाकर युवक के सामने संचालकों की ओर से तीन युवतियों को पेश किया गया। उसी के इशारे पर सामान्य लोगों की तरह खड़ी पुलिस टीम होटल में पहुंची तो संचालक पीछे के दरवाजे से भाग गए। हालांकि, वहां से एक युवती समेत चार लोगों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवतियों से जबरन काम करा रहे थे आरोपी होटल संचालक
होटल के एक कमरे से पुलिस ने तीन युवतियों को मुक्त कराया। इन युवतियों से आरोपी होटल संचालक जबरन काम करा रहे थे। उनको एक-दो दिन के लिए बुलाया जाता था, लेकिन 15 दिन से अधिक का समय बीत गया था। युवतियों ने बताया कि आरोपी 5 से 10 हजार रुपये वसूलते थे, लेकिन उनको 500 से 800 रुपये ही दिन के देते थे, जबकि होटल संचालक 8 से 10 ग्राहकों को रोज बुलाते थे।
-------------
एक माह में तीसरी कार्रवाई
पुलिस ने वेश्यावृत्ति के खिलाफ रोहतक में एक माह में तीसरी कार्रवाई की है। 12 अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित एक होटल से तीन युवतियों को मुक्त कराया था। मोर खेड़ी गांव निवासी होटल संचालक अनिल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। 19 अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित मसाज सेंटर और स्पा पार्लर पर छापा डालकर तीन युवतियों को मुक्त कराया, जबकि दो युवक और दो युवतियों को छुड़वाया गया।

पुलिस के रडार पर और भी कई होटल
होटलों में की गई कार्रवाई के बाद कुछ और होटल निशाने पर आ गए हैं। युवतियों और आरोपियों से पूछताछ में होटलों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उन होटलों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed