फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Proposal sent for removal of HT line

Rohtak News: एचटी लाइन को हटाने के लिए भेजा प्रस्ताव

Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Proposal sent for removal of HT line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को घरों के ऊपर से गुजर रही 85 हाईटेंशन (एचटी) लाइनों को हटाने के लिए 4.30 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। इन तारों के कारण कई गंभीर हादसे हो चुके हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
परियोजना के पहले चरण में 9 लाइनें पहले ही हटाई जा चुकी हैं, जबकि 2 पर काम जारी है। अब इस दूसरे फेज के नए प्रस्ताव को मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद बिजली निगम इन लाइनों को हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

घरों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनें लंबे समय से चिंता का कारण रही हैं, खासकर घनी आबादी वाले इलाकों में। इन खुले तारों के कारण अतीत में कई हादसे हुए हैं। बच्चों के खेलते समय या घरों में काम करते हुए करंट लगने का डर बना रहता है, जिससे अभिभावक लगातार इन तारों को हटाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद पिछले सालों बिजली निगम की ओर से प्रोजेक्ट शुरु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले इसका सर्वे शुरु किया गया था, जिसमें जिलेभर में कुल 96 लाइनें चिन्हित की गई थी, जिनमें से पहले फेज में निगम ने कुल 9 तारों को घरों से हटा दिया है और 2 पर लगातार काम चल रहा है। वहीं, अब बची हुई 85 को दूसरे चरण में हटाया जाएगा, जिससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही तुरंत निगम की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी। इस पहल से रेवाड़ी की एक बड़ी आबादी को बिजली के खतरों से स्थाई मुक्ति मिलेगी। यह कदम न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि शहरी सौंदर्यकरण में भी सुधार लाएगा।

इन लाइनों से सबसे ज्यादा बच्चों का डर रहता था, क्योंकि बच्चे खेलते खेलते इन तारों की तरफ जा सकते थे, इसलिए अधिकतर घरों में इनकी ओर रास्ता बंद करके रखते थे लेकिन कई बार बड़े ही काम करते समय इनके शिकार हुए हैं। कई बार एचटी लाइन हटाने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed