फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property tax: Time sought before sealing, 25 lakhs arrived in corporation's account

प्रॉपर्टी टैक्स : सीलिंग से पहले मांगा समय, निगम के खाते में आए 25 लाख

Wed, 12 Mar 2025 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Property tax: Time sought before sealing, 25 lakhs arrived in corporation's account
11 सीटीके 38 : नगर निगम में टैक्स जमा कराने के लिए हेल्प डेस्क पर पूछताछ करते नागरिक। अमर उजाला
रोहतक। नगर निगम की सख्ती के चलते सीलिंग से पहले ही बकायेदारों में हलचल है। एक सप्ताह में 20 लोग 25 लाख रुपये टैक्स जमा करवा चुके हैं। निगम ने 65 ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों को चुना है, जिनकी तरफ एक लाख से ज्यादा बकाया है। वित्तवर्ष के आखिरी माह के चलते निगम में भी टैक्स जमा कराने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। लोगों ने निगम में काउंटर बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम की तरफ से 36 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का लक्ष्य रखा गया था। वित्त वर्ष का आखिरी माह होने के बावजूद निगम 50 प्रतिशत रिकवरी का टारगेट तक पूरा नहीं कर सका है। 2024 में पहले लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव के चलते निगम बकायेदारों पर कार्रवाई नहीं कर सका। 2025 में निगम चुनाव हुए। अब निगम ने बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू की है। निगम चिह्नित करके 65 लोगों को सीलिंग के मौके पर जाकर नोटिस दिए। नोटिस के बाद रिकवरी जमा होने लगी है।
विज्ञापन

लग रही लाइन, बढ़ाए जाएं काउंटर
सोमवार व मंगलवार को निगम में प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों की संख्या बढ़ी। दो ही काउंटर होने के कारण काफी देर तक लोगों को लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। टैक्स जमा कराने आए राकेश कुमार ने मांग की कि निगम एक काउंटर और बढ़ाए, क्योंकि 31 मार्च के बाद टैक्स जमा न करने पर ब्याज लगेगा। ऐसे में टैक्स जमा करने वालों की संख्या बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में 20 बकायेदारों ने 25 लाख के करीब टैक्स जमा कराया है। अभी दो टैक्स काउंटर हैं। बुधवार को एक काउंटर और खोलने पर अधिकारी विचार करेंगे।
- अमन कुमार, टैक्स इंस्पेक्टर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed