फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property Tax: Short notice sent to 150 big defaulters worth more than 18 crores

प्रॉपर्टी टैक्स : 18 करोड़ से ज्यादा के 150 बड़े बकायेदारों को भेजा शॉर्ट नोटिस

Thu, 11 Nov 2021 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Property Tax: Short notice sent to 150 big defaulters worth more than 18 crores
नगर निगम ने बुधवार को प्रॉपर्टी टैक्स के 150 बड़े बकायेदारों को शॉर्ट नोटिस भेजा है। इन पर 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। नोटिस में टैक्स जमा नहीं करने पर 16 नवंबर से प्रॉपर्टी सील करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

निगम की आय का प्रमुख स्रोत प्रॉपर्टी टैक्स है, वहीं चालू वित्तीय वर्ष के आठ माह में सिर्फ 15 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। जबकि करीब 60 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। अब निगम प्रशासन टैक्स की वसूली को लेकर सख्त हो गया है। इसके तहत 18 करोड़ रुपये से ज्यादा के 150 बड़े बकायेदारों को शॉर्ट नोटिस भेज दिया गया है। नोटिस में हिदायत दी गई है कि यदि टैक्स जमा नहीं कराया गया तो 16 नवंबर से सीलिंग की कार्रवाई होगी। संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि 18 करोड़ से ज्यादा के 150 बड़े बकायेदारों को नोटिस भेज दिया गया है। निगम की टीमें 16 नवंबर से अपने-अपने क्षेत्र में प्रॉपर्टी सीलिंग की कार्रवाई करेंगी। विरोध की आशंका के चलते पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed