फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property Tax: Property tax will be deposited today and tomorrow also

प्रॉपर्टी टैक्स : आज और कल भी जमा होगा प्रॉपर्टी टैक्स

Thu, 28 Mar 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Property Tax: Property tax will be deposited today and tomorrow also
रोहतक। चालू वित्त वर्ष में नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने में अब नाकाम साबित हुआ है। निगम को 35 करोड़ रुपये की रिकवरी करनी थी, लेकिन शुक्रवार तक 30 करोड़ पर भी आंकड़ा नहीं पहुंच सका। डीसी एवं निगम आयुक्त अजय कुमार ने वीरवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और शनिवार व रविवार को भी टैक्स ब्रांच को खोलने की हिदायत दी। क्योंकि 31 मार्च टैक्स में 15 प्रतिशत की छूट व ब्याज माफी की आखिरी तिथि है।
विज्ञापन

नगर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क आय का प्रमुख साधन है। साल 2022-23 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का टारगेट 55 करोड़ रुपये रखा गया था, लेकिन निगम उसे हासिल करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। पूरे साल में 36 करोड़ के करीब टैक्स जमा हो सका। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने निगम आयुक्तों को हिदायत दी थी कि साल 2023-24 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य ऐसा तय करें, जो हासिल करना संभव हो सके। ऐसे में निगम प्रशासन की ओर से 35 करोड़ रुपये रिकवरी का टारगेट रखा था, लेकिन निगम टारगेट को हासिल नहीं सका है। रिकवरी बढ़ाने के लिए सरकार ने 31 मार्च तक बकाया पर पूर्ण ब्याज माफी व चालू वित्त वर्ष के टैक्स को स्वयं प्रमाणित करने पर 15 प्रतिशत की छूट दे रखी है। इसके बावजूद लोग टैक्स जमा नहीं करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी बोले- टैक्स जमा करने में आ रही दिक्कत दूर करें
डीसी एवं निगम आयुक्त अजय कुमार वीरवार को निगम कार्यालय में पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। संपत्ति कर शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि संपत्ति की सूचना स्वतः प्रमाणित करने व साल 2010-11 से लेकर 2022-23 तक के बकाया संपत्ति कर पर 15 प्रतिशत की छूट व ब्याज माफी की आखिरी तिथि 31 मार्च है। ऐसे में शनिवार व रविवार को भी काम करें और जमा आवेदनों का समाधान करें। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय सिंह व अंकिता वर्मा, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ व अमित कुमार, उप निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ लेखा अधिकारी देवेंद्र, सहायक नगर योजनाकार तिलक राज व सचिव नगर पालिका महम, कलानौर व सांपला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed