फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property tax file should not stay for more than three days

Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स की फाइल तीन दिन से ज्यादा नहीं रुकनी चाहिए

Wed, 30 Aug 2023 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Property tax file should not stay for more than three days
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम आयुक्त ने मंगलवार को नगर निगम रोहतक, सांपला, महम व कलानौर नगर पालिका के अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने हिदायत दी कि तीन दिन से ज्यादा समय तक प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटि की फाइल नहीं रुकनी चाहिए। साथ ही उन लोगों की सूची तैयार की जाए, जो लोग टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं। ताकि सीलिंग की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया के पास जिला निगम आयुक्त का भी कार्यभार है। पिछले सप्ताह ही उन्होंने कार्याभर संभाला है। मंगलवार को निगम कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स, विकास कार्य, दिव्य नगर योजना, मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि व विज्ञापन योजना की समीक्षा की। आयुक्त ने हिदायत दी कि एनडीसी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को समय पर दूर किया जाए। जो आवेदन किसी कारण से वापस लौटा दिए थे, उन लोगों से संपर्क कर निपटारा किया जाए। प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वालों की सूची बनाएं, ताकि सीलिंग की कार्रवाई शुरू की जा सके। आयुक्त ने कहा कि रेहड़ी व फड़ी वालों का स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी के तहत पंजीकरण किया जाए। साथ ही उनको लोन दिलवाकर डिजीटल लेनदेन के प्रति जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत पात्र व्यापारियों की जल्द रजिस्ट्री करवाएं। सड़कों की जल्द ठीक करवाएं।
विज्ञापन

इस दौरान निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार व मनदीप धनखड़, डीएमसी जितेंद्र सिंह, अकाउंट ऑफिसर विकास गुलिया, एटीपी तिलकराज, सीपीओ जगदीश चंद्र, जेडटीओ अशोक डांगी, एलओ संदीप बतरा व नगर पालिका महम, सांपला व कलानौर के भी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed