{"_id":"658b2a92e5f67bc890019ac4","slug":"property-tax-errors-are-not-decreasing-600-files-pending-online-rohtak-news-c-17-roh1019-323768-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स : त्रुटियां नहीं हो रही कम, 600 फाइल ऑनलाइन पेंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स : त्रुटियां नहीं हो रही कम, 600 फाइल ऑनलाइन पेंडिंग
विज्ञापन
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर आम आदमी की परेशानी कम नहीं हो रही है। नाम, क्षेत्र, मोबाइल नंबर से लेकर श्रेणी से जुड़ी त्रुटियों को लेकर निगम में हर रोज 50 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं।
मंगलवार को तीन दिन के बाद निगम कार्यालय खुला, जहां 100 से ज्यादा ऑफलाइन फाइल आई, जबकि 600 के करीब ऑनलाइन फाइल अभी पेंडिंग हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को टैक्स ब्रांच के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद काउंटर बढ़ाने का निर्णय होगा।
नगर निगम की तरफ से साल 2023-24 में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए टारगेट 35 करोड़ रखा था। अब तक निगम मात्र 20 करोड़ के करीब ही राशि वसूल कर सका है। हालांकि विकास शुल्क इससे अलग है। सरकार ने टैक्स की रिकवरी बढ़ाने के लिए 31 दिसंबर तक ब्याज माफी व चालू वित्त वर्ष के बिल पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके लिए प्रॉपर्टी मालिक को खुद ही ऑनलाइन जाकर बिल को प्रमाणित करना पड़ता है। शनिवार, रविवार व सोमवार को अवकाश के बाद मंगलवार को निगम कार्यालय खुला, जहां टैक्स जमा कराने वालों की लंबी लाइन लगी गई। उनमें बिल जमा कराने वाले कम व बिल ठीक कराने वाले ज्यादा थे।
विज्ञापन
बकायेदारों को भिजवा रहे नोटिस
शहर में 2 लाख 17 हजार के करीब प्रॉपर्टी आईडी हैं। टैक्स की राशि जमा न करवाने वालों को नोटिस भिजवा रहे हैं। साथ ही बुधवार को टैक्स ब्रांच की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। अगर भीड़ बढ़ती गई तो काउंटर भी बढ़ा दिया जाएगा। शनिवार व रविवार को टैक्स ब्रांच खुली रहेगी, इसके लिए पत्र जारी किया जाएगा।
-जितेंद्र कुमार, डीएमसी, नगर निगम