फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property Tax: Camp will be held on Saturdays and Sundays till 31st July

प्रॉपर्टी टैक्स : 31 जुलाई तक शनिवार व रविवार को भी लगेगा कैंप

Sat, 15 Jul 2023 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Property Tax: Camp will be held on Saturdays and Sundays till 31st July
रोहतक। प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए नगर निगम ने 31 जुलाई तक शनिवार व रविवार को भी कैंप लगाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को खुद निगम आयुक्त ने कैंप में मोर्चा संभाला। 22 वार्ड में 76 ऑफलाइन तो 97 ऑनलाइन शिकायतें आई, जिनमें से 142 के निपटारे का दावा किया गया है। 31 शिकायतें बची हुई हैं।
विज्ञापन

शहर के लोग प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियों के चलते बेहद परेशान हैं। सरकार ने एक तरफ जहां चालू वित्त वर्ष के टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट दे रखी है, जबकि बकाया राशि के ब्याज पर 30 प्रतिशत की छूट है। बावजूद इसके बिल गलत होने के कारण लोग छूट का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। ऐसे में निगम ने लगातार 15 दिन 31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स की त्रुटियां दूर करने के लिए कैंप लगाए हैं। शुक्रवार को पहले दिन नागरिक सुविधा केंद्र की गैलरी में वार्ड वाइज अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, डीएमसी जितेंद्र सिंह के अलावा इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारी भी त्रुटियां दूर करने में लगे रहे। दोपहर एक बजे तक 22 वार्डों से 76 ऑफलाइन शिकायत आई, जिनमें से 45 का निपटारा किया गया, जबकि 97 ऑनलाइन आई शिकायतों का निपटारा साथ-साथ किया गया।
विज्ञापन


नौ गज की दुकान, पूरी बिल्डिंग को काॅमर्शियल बना दिया
कैंप में पहुंचे हरवंश गुलाटी ने बताया कि उसकी 9 गज की दुकान है, लेकिन निगम ने पूरी बिल्डिंग को कॉमर्शियल बनाकर बिल भेजा है। जबकि दुकान के पीछे गोदाम है। वह बिल ठीक कराने के लिए निगम के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल बाद भी मलकियत नहीं बदली
फौजी कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 2012 में उनकी मां के नाम रजिस्ट्री हुई थी। अब वह रजिस्ट्री अपने नाम कराना चाहता है, लेकिन तीन साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। प्रॉपर्टी आईडी नहीं बदली गई।
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर 31 जुलाई तक लगातार कैंप लगेगा। शनिवार और रविवार को भी कैंप में शिकायत ऑफलाइन ली जाएंगी। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।
धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed