फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property tax and development charges of debt-ridden social organizations will be waived: CM

कर्ज में दबी सामाजिक संस्थाओं का प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क होगा माफ : सीएम

Mon, 17 Jul 2023 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Property tax and development charges of debt-ridden social organizations will be waived: CM
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि प्रदेश के अंदर जो सामाजिक संस्थाएं कर्ज में डूबी हैं। उनके पास आय के साधन नहीं हैं। उनका एक सीमा तक प्रॉपर्टी व विकास शुल्क माफ किया जाएगा।
इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री चांदराम की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में रविदास हॉस्टल संचालन कमेटी के अध्यक्ष जगबीर अहलावत ने रखे मांग पत्र में बताया था कि रविदास हॉस्टल का नगर निगम ने 77 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स व विकास शुल्क बकाया होने का बिल भेजा है। हॉस्टल के पास आमदनी का साधन नहीं है। ऐसे में वे कैसे बिल भरेंगे। साथ ही यहां नए कोर्स शुरू करवाए जाएं। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों से बात की। साथ ही घोषणा की कि संस्था का 66 लाख बिल माफ किया जाता है। केवल 11 लाख रुपये संस्था को भरने होंगे। 11 लाख की व्यवस्था भी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर करवाएंगे। वे भी 21 लाख रुपये और सांसद अरविंद शर्मा 11 लाख रुपये संस्था को देंगे। मंच संचालन कर रहे पूर्व पार्षद सूरजमल किलोई ने काफी देर तक इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से बातचीत की।
विज्ञापन

सोनीपत में कर्नल होशियार सिंह व दादा कुशाल सिंह दहिया की प्रतिमाओं का अनावरण
सीएम ने रविवार को खरखौदा के कन्या कॉलेज में अदम्य साहस से दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले कर्नल होशियार सिंह व गुरु के लिए अपना शीश काट कर देने वाले दादा कुशाल सिंह दहिया की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मुरथल के दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में पहुंचे और यहां आइडिया लैब का लोकार्पण किया। साथ ही विवि परिसर में 135 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने रविवार को रोहतक में सोनीपत स्टैंड पर पूर्व मंत्री सेठ श्रीकिशन दास व आर्यनगर स्थित रविदास हॉस्टल में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी चांदराम की प्रतिमाओं का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed