फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Property dealer's employee killed, three injured in car collision

Rohtak News: कार की टक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के कर्मचारी की मौत, तीन घायल

Tue, 28 Feb 2023 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's employee killed, three injured in car collision
रोहतक। सांपला में रोहद टोल की तरफ से आ रही कार ने प्रॉपर्टी डीलर के कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने कार पलट गई, हादसे में कर्मचारी की मौत हो गई। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ऑफिसर कालोनी निवासी शिव बहादुर ने दी शिकायत में बताया कि वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। साथ ही हरियाणा रोडवेज में नौकरी करता है। उसके जीजा शिवा रंजन निवासी लक्ष्मी विहार, खुर्दा, उड़ीसा यहां सांपला में किराये पर रहते थे। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में नौकरी करते थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि शिवा रंजन कार्यालय से निकल कर सड़क के किनारे खड़े थे। इसी बीच रोहद टोल की तरफ से तेज गति से कार आई और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से कार असंतुलित होकर पलट गई। शिवा रंजन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार सवार तीन-चार युवकों को भी चोटें आई। शिवा रंजन को पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कार चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed