{"_id":"e882aa58b36ed22fd6bb749ec3c39d7c","slug":"property-dealer-s-body-found-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला
rohtak
Updated Fri, 07 Nov 2014 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अर्बन एस्टेट अंतर्गत सनसिटी के पीछे खेतों में सेक्टर-3 निवासी एक प्रोपर्टी डीलर का शव संदिग्ध हालत में रक्त रंजित हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
प्रारंभिक रूप से पुलिस मामले को आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक का मेडिकल बोर्ड में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर सीआरपीसी-174 के तहत कार्रवाई की है।
सनसिटी के पीछे खेतों में बृहस्पतिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने खेतों में लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस की सूचना पर एफएसएल प्रभारी डा.सरोज दहिया भी मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात की।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त सेक्टर-3 निवासी साधु राम (45 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मूल रूप से बोहर गांव का रहने वाला है, लेकिन अब फिलहाल सेक्टर 3 में मकान नंबर 1326 में परिवार सहित रहता था। सुबह वह रोजाना की भांति अपने खेतों में घूमने गया था।
वह खेती करने के साथ ही प्रोपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। इसके अलावा वह कमेटियां डालने का भी काम करता था। उसके दो और भाई हैं जिनमें से एक साधु बन गया था और दूसरा अपने परिवार के साथ अलग रहता है।
सुबह किया था चालक को फोन : साधु राम के घर पर पिछले ढाई साल से आसन गांव निवासी संसार सिंह नाम का व्यक्ति रहता है। जो उसके चालक के तौर पर काम करता है। सुबह के समय वह घर पर ही था। इसी दौरान उसके पास साधु राम के मोबाइल से फोन आया कि मैं इस दुनिया से थक चुका हूं, मुझे यहां से ले जाना।
इस बारे में उसने अपनी पत्नी को भी जानकारी दी। इस पर उसकी पत्नी ने साधु राम की पत्नी को बताया तो वे सभी खेतों की ओर भाग लिए। वहां पहुंचकर देखा तो साधु राम का शव पूरी तरह लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसकी गर्दन बाईं ओर से कटी हुई थी। शव के पास ही में सल्फास की गोलियां भी पड़ी हुई थी।
पहले जहर खाया, फिर काटा गला : अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया मृतक कमेटी डालने और प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। ऐसे में प्रारंभिक जांच में तो यही सामने आ रहा है कि उसने सुसाइड किया है। लग रहा है कि साधु राम ने पहले सल्फास खाया और उसके बाद स्वयं ही तेजधार चाकू (खुखरी) से गला रेता लिया।