फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Professor Milap Punia becomes the new Vice Chancellor of MDU, with the Registrar also replaced.

Rohtak News: प्रो. मिलाप पुनिया बने एमडीयू के नए कुलपति, कुलसचिव भी बदले

Sat, 11 Apr 2026 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Professor Milap Punia becomes the new Vice Chancellor of MDU, with the Registrar also replaced.
मुख्यमंत्री नायब सिंह को बुका भेंट करते एमडीयू के नए कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जेएनयू के प्रो. मिलाप पुनिया एमडीयू के नए कुलपति नियुक्त किए गए हैं। कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित आईजीएन कॉलेज के कॉमर्स विभाग के प्रो. संदीप बंसल को कुलसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां से कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता को श्रीकृष्णा आयुष विवि कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसरो में अपनी सेवाएं दे चुके भूगोल विभाग के शिक्षक का यह अनुभव एमडीयू को नई ऊंचाई देगा। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

एमडीयू में शुक्रवार का दिन बड़े उलटफेर वाला रहा। राज्यपाल ने विवि को नया कुलपति देने के साथ कुलसचिव भी बदल दिए हैं। पहली बार दोनों ही अधिकारी कैंपस ही नहीं, जिले से भी बाहर से हैं। कुलपति प्रदेश के बाहर से आ रहे हैं। इनके पास देश की बड़ी संस्था इसरो में काम करने का भी अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू के भूगोल विभाग के शिक्षक जल्दी ही कार्यभार संभालेंगे। कुरुक्षेत्र से आने वाले कुलसचिव भी कॉमर्स का अच्छा खासा अनुभव रखते हैं। ऐसे में यह अनुभव विवि को नई ऊंचाई देने में अहम साबित हो सकता है। पत्र में सभी से तुरंत अपना कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed