{"_id":"688932a3c159f8806901f7fc","slug":"prof-bhoopsingh-gaur-honoured-by-the-magazine-rohtak-news-c-17-roh1020-699718-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रो. भूपसिंह गौड़ को मैगजीन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रो. भूपसिंह गौड़ को मैगजीन ने किया सम्मानित
विज्ञापन
प्रो. भूपसिंह गौड़
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। समाजशास्त्री प्रो. भूपसिंह गौड़ को एक मैगजीन ने प्रतिष्ठित सूची विजनरीज एंड ट्रेंडसेटर्स-शेपिंग दा फ्यूचर 2025 में शामिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। यह सम्मान उन्हें उनके समाजशास्त्रीय योगदान, वैश्विक मंच पर सक्रिय सहभागिता व सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
शहर के आजादगढ़ निवासी गुरु द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम के समाजशास्त्री ने बताया कि वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। राजनीतिक समाजशास्त्र, दलित अध्ययन, लैंगिक न्याय एवं कानूनी समाजशास्त्र के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं।
अंतरराष्ट्रीय समाजशास्त्रीय संगठन नेशनल वेस्टर्न इंडियन सोशियोलॉजिकल एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में आईएसए की टीजी-03 समिति के उपाध्यक्ष (2023-2027) के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
मोरक्को के रबात शहर में आयोजित 5वें वर्ल्ड फोरम ऑफ सोशियोलॉजी में इन्होंने तीन वैश्विक सत्रों की अध्यक्षता की। इनके शोध पत्र स्वच्छ वायु का अधिकार समस्या एवं चुनौतियां, राजनीतिक सशक्तीकरण और भारत में महिला नेतृत्व को वैश्विक समाजविज्ञानियों ने सराहा।
सम्मेलन में 101 देशों के 4700 समाजशास्त्रियों ने भाग लिया। उनकी प्रमुख कृतियों में कानून का समाजशास्त्र, राजनीतिक समाजशास्त्र, माता सावित्रीबाई फुले का जीवन एवं मिशन, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार विजय और चुनौतियां पुस्तकें शामिल हैं।
इन्हें शुभकामनाएं देने वालों में प्रो. आनंद परमार, प्रो. वीके नागला, प्रो. देसराज, प्रो. प्रमोद मेहरा, प्रो. नरेंद्र, प्रो. विवेक कुमार, डॉ. सुधा, डॉ. नताशा, डॉ. सुभाष समेत अनेक लोग मौजूद रहे।