फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Procession will start from Sankatmochan temple

Rohtak News: संकटमोचन मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

Tue, 30 Jan 2024 04:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Procession will start from Sankatmochan temple
वार्षिकोत्सव को लेकर सजाया गया संकट मोचन मंदिर।
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में 23वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार से छह दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए मंदिर लाइट व फूलों से सजाया गया है।
विज्ञापन

सचिव गुलशन भाटिया ने बताया कि मंदिर में भक्तजन विभिन्न प्रकार के आहार और चूरमे का प्रसाद बनाने में जुटे हुए हैं, तैयारियां जोरों पर हैं। ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री व गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय वार्षिक महोत्सव में कलशयात्रा, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, कलश यात्रा, दवाई वितरण, बाला जी महाराज की चौकी, नेत्र जांच शिविर, कंबल वितरण, भक्तमाल कथा, भजन प्रवाह, हवन, कन्या पूजन, ध्वजारोहण, आरती, संत महात्माओं के प्रवचन, सत्संग धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारे का आयोजन रहेगा। गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 11 बजे संकट मोचन महिला मंडल सुंदरकांड पाठ करेंगी, दोपहर 1 बजे गाजे बाजे के साथ मंदिर से कलश यात्रा शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज डेरे पर पहुंचेगी, जहां कलश भरा जाएगा और कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को प्रात: 10 से 1 बजे तक निशुल्क मेडिसन कैंप आयोजित होगा, जिसमें बीपी, शुगर, टेस्ट की जांच और दवा वितरित की जाएंगी। इसके बाद रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भव्य श्री बालाजी महाराज की चौकी होगी। सांय 3 से 6 बजे शनिवार तीन दिन तक भक्तमाल कथा करेंगी। रविवार को प्रात: 08 बजे हवन, 10 से 1 बजे भजन, तत्पश्चात मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed