{"_id":"68ba0505fd8b8c3e160131f0","slug":"procession-taken-out-during-ganesh-mahotsav-artists-mesmerized-the-audience-rohtak-news-c-17-roh1020-721541-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गणेश महोत्सव में निकाली शोभायात्रा, कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गणेश महोत्सव में निकाली शोभायात्रा, कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध
Fri, 05 Sep 2025 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 05 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
गोकर्ण डेरे पर गणपति बप्पा के विसर्जन के दौरान मस्ती में झुमती नाचती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। शहर में गणेश महोत्सव के 9वें दिन गणपति प्रेमियों ने शोभा यात्रा निकालकर बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया। पंडालों में जयघोष और जयकारे लगे। मित्र सेवा मंडल ने वीरवार को नया पड़ाव से शुरू होकर अनाज मंडी, रेलवे रोड व झज्जर रोड तक शोभा यात्रा निकाली। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गोकर्ण डेरे में करीब 60 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु डीजे की ताल पर झूमते रहे। 78 संघ परिवार व दुर्गा भवन मंदिर में 17 वें गणेश महोत्सव में भक्तों का उत्साह रहा। पंडाल में भजनों का गुणगान करने के लिए पहुंचे। राजस्थान के भजन गायक अभिषेक ने पंडाल में पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों का भी गुणगान किया।
भक्तों ने नाचते हुए भजनों का आनंद लिया। 78 संघ के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार शाम को पंडाल में गणपति बप्पा का विवाह समारोह कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा की बरात निकाली जाएगी। वहीं, हुडा कॉम्प्लेक्स में समर्पण यूथ क्लब की ओर से मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी में श्री राम सेवा मंडल की ओर से आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव के दौरान हिमांशु ग्रोवर ने बप्पा की आरती कर आशीर्वाद किया। बाद में पानीपत से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। डीएलएफ पार्क में डीएलएफ रजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन ओर से गणेश महोत्सव में भजन आरती के बाद झांकियों की प्रस्तुति दी गई।
-- -- -- -- --
श्रद्धालुओं ने पंडाल में किए गणपति के दर्शन
रोहतक। आर्य नगर स्थित गुरु रविदास चौपाल में डॉ. आंबेडकर जनकल्याण समिति की ओर से गणेश महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं पंडाल में गणेश के दर्शन किए। अनुज चावला ने बताया कलाकारों के ने गणेश पर सुंदर नाटिका प्रस्तुत की व नृत्य किया। श्रद्धालु कलाकारों के साथ झूम उठे। इस अवसर पर संस्था के सदस्य संदीप अहलावत, डाॅ. प्रमोद, डाॅ. मनीष दत्त, हरेन्द्र व विक्की आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
धर्म संस्कृति हमारे देश की पहचान : गजेंद्र फौगाट
रोहतक। मॉडल टाउन स्थित डबल पार्क में वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित गणेश उत्सव में मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने शिरकत की। उन्होंने कहा है कि भारत की असली पहचान इसकी धर्म और संस्कृति है। हमारी परंपराएं और सभ्यता हमें विश्व में अलग स्थान दिलाती हैं। इस अवसर पर उनका स्वागत भगवान परशुराम समिति के अध्यक्ष महेश भारद्वाज, समाज सेवी मंजुल पालीवाल, डॉ. पवन शर्मा ने किया। संवाद