फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Problems of drinking water and electricity... people of Tej Colony jammed for three hours

पेयजल और बिजली की समस्या... तेज कॉलोनी के लोगों ने तीन घंटे लगाया जाम

Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Problems of drinking water and electricity... people of Tej Colony jammed for three hours
गोहाना रोड पर बिजली पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम करते तेज कॉलोनी के निवासी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
पेयजल-बिजली की गंभीर समस्या से बेहाल तेज कॉलोनी के लोगों का शनिवार रात को गुस्सा फूट गया। गुस्साए लोगों ने आठ बजे गोहाना रोड पर जाम लगा दिया, जो रात 11:10 बजे तक लगा रहा। गुस्साए लोगों का आरोप है कि पार्षद से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने बताया कि करीब दो-ढाई साल से घरों में दूषित और बदबूदार पानी आ रहा है, इससे पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। यही नहीं, बिजली की वोल्टेज भी कम-बढ़ती रहती है, जिससे उनके बिजली के उपकरण जल जाते हैं। वैसे तो नलों से पानी नहीं आता, जब भी आता है, है तो दूषित व बदबूदार होता है। मजबूरन टैंकरों का पानी मंगवाकर काम चलाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि शनिवार सुबह से रात तक बिजली नहीं आई है। गर्मी की वजह से हालात बिगड़ चुके हैं। आरोप लगाया कि कई बार पार्षद से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं मगर कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरन शनिवार रात को एकजुट होकर लोग सड़क पर उतार आए और गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटा जाम लगा रहा तब कहीं जाकर पीसीआई और थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया मगर लोगों ने समस्याओं के निदान का ठोस आश्वासन मिलने तक जाम नहीं खोलने का एलान कर दिया। जाम लगाने वाले लोगों ने बताया कि शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में मजबूरन सड़क पर जाम लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, पार्षद सुरेश किराड़ का कहना है कि तेज कॉलोनी का अधिकतर हिस्सा अनाधिकृत कॉलोनी है। अमरूत योजना के तहत लाइन बिछाई गई, जिससे लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। एक-एक घर में तीन-तीन और चार-चार कनेक्शन हैं। इससे लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है। बिजली की वोल्टेज की समस्या पर कहा कि ऐसी नहीं है। जब ऊपर से बिजली सप्लाई बंद होती है, तभी बिजली बंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed