बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता और शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोस्टर प्रस्तुति, वाद-विवाद, कविता पाठ, क्विज और फोटोग्राफी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विद्यार्थियों ने पोस्टर और फोटोग्राफी के माध्यम से वन संरक्षण और जैव विविधता पर अपने विचार प्रस्तुत किए जबकि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रभावशाली भाषणों के जरिए जागरूकता का संदेश दिया गया।
इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी: कविता पाठ में प्रियंका प्रथम, तनिष द्वितीय, वाद-विवाद में प्रकृति पहले, नीरज और कृतिका दूसरे स्थान पर रहीं। क्विज में समीर ने पहला स्थान, महक, जतिन, वेदांत ने द्वितीय, ध्रुव रहे।