फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prisoners clashed over watching TV in Sunaria Jail, using a spoon as a weapon to attack.

Rohtak News: सुनारिया जेल में टीवी देखने को लेकर भिड़े बंदी, चम्मच को हथियार बना किया हमला

Thu, 22 Jan 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Prisoners clashed over watching TV in Sunaria Jail, using a spoon as a weapon to attack.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सुनारिया जेल की बैरक में टीवी देखने को लेकर चार बंदियों ने तीन अन्य को पीट-पीटकर घायल कर दिया। साथ ही, चम्मच को हथियार बनाकर सोनीपत के मुरथल निवासी बंदी सुमित उर्फ मोटा को घायल कर दिया। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। इस संंबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सुमित उर्फ मोटा ने बताया कि वह हाल में रोहतक के पाड़ा मोहल्ला स्थित चुगान वाली माता के मंदिर के पास रहता है। चोरी के केस में सुनारिया जेल की बैरक नंबर सात के कमरा नंबर एक में बंद है।
विज्ञापन

19 जनवरी की शाम करीब सात बजे साथी बंदी रोहतक के फतेहपुरी कॉलोनी निवासी विशाल व रोहतक के गांधी कैंप के पटेल नगर निवासी सुलेख उर्फ शूटर के साथ बैरक में टीवी देख रहा था। तभी रोहतक के मोखरा निवासी साहिल उर्फ काला आया और जगह पर बैठने को लेकर झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो मारपीट की। वह उठकर जाने लगा तो साहिल ने अपने साथियों रोहतक के बाबरा मोहल्ला निवासी रितिक उर्फ सफेदा, रोहतक के खरक जाटान निवासी संदीप उर्फ मोगली व सोनीपत जिले के जागसी निवासी संदीप उर्फ मोनू के साथ मिलकर रास्ता रोक लिया।

आरोपी साहिल ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया। उसके साथियों ने विशाल व सुलेख के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने जमकर लात-घूसों से जमकर पीटा। किसी तरह अन्य कैदी व बंदियों ने उन्हें छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायलों को जेल के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे पीजीआईएमएस भेज दिया गया।
जेल में मारपीट करने के आरोपी बंदियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत में अर्जी दे दी है। कोर्ट की अनुमति से गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
- इंस्पेक्टर राकेश सैनी, शिवाजी कॉलोनी प्रभारी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed