फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prisoner under consideration in Sunaria jail hangs his life

सुनारिया जेल के बैरक नंबर दो में लगाया विचाराधीन कैदी ने फंदा, मौत

Sat, 23 May 2020 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prisoner under consideration in Sunaria jail hangs his life
सुनारिया जेल की बैरक नंबर दो में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने मानसिक रूप से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देख जेल कर्मियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने इस बारे में उच्च स्तर अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने पर शव को नियमानुसार फंदे से नीचे उतार व पीजीआई के शवगृह ले गए। सूचना मिलने पर परिजन सोनीपत से पीजीआई शवगृह पहुंचे। जहां परिजनों के बयान पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी प्रमोद निवासी गांव फिरोजपुर सोनीपत 14 मार्च से खरखौदा जिला सोनीपत दुष्कर्म के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद था। मामला कोर्ट में विचाराधीन था। पिछले काफी समय से वह मानसिक रूप से परेशान था। उसका पीजीआई से उपचार भी चल रहा था। वीरवार रात को बैरक के रोशनदान में गमछे से फंदे लगाकर आत्महत्या कर ली। अलसुबह जब जेलकर्मी बैरक के नजदीक गए तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed