फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prisoner found hashish

पेशी से लौटे कैदी से मिली चरस

Thu, 21 Nov 2013 10:25 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
Prisoner found hashish
सुनारियां जेल में मादक पदार्थ मामले में बंद विचाराधीन कैदी बलबीर के पास
विज्ञापन
से तलाशी के दौरान जेल सुरक्षा कर्मियों को 18 ग्राम चरस बरामद हुई है।

कैदी को अदालत में पेशी के बाद वापिस जेल लाया गया था। इस दौरान मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान उसके पास से चरस बरामद हुई है। सूचना मिलने पर शिवाजी कालोनी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चरस को अपने कब्जे में ले लिया और जेल उपाधीक्षक के ब्यान पर आरोपी कैदी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

शिवाजी कालोनी पुलिस आरोपी कैदी को इस मामले में पूछताछ के लिए प्रोटेक्शन वारंट पर लेगी। पुलिस शुक्रवार को आरोपी को वारंट पर लेने के लिए अदालत में अर्जी देगी।

बुधवार शाम को सुनारियां जिला कारागार में जेल सुरक्षाकर्मियों ने कैदियों की तलाशी के लिए सर्च अभियान शुुरू किया। मादक पदार्थ मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी गांव रुखी निवासी बलबीर पुत्र टेकराम की अदालत में पेशी के बाद जब पुलिस उसे जेल में छोड़कर गई तो उसके पास से 18 ग्राम चरस बरामद हुई। सूचना मिलने पर जेल उपाधीक्षक नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और इस बारे में बलबीर से पूछताछ की।

चरस मिलने की होगी जांच
सहायक उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि कैदी से पूछताछ के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उसके पास चरस कहां से आई है और किसने पहुंचाई है। पिछले दिनों से दौरान जिला कारागार सुनारियां में कैदियों के पास चालीस के करीब मोबाइल फोन भी बरामद हो चुके हैं। कैदी को पेशी पर लेकर गए पुलिस कर्मचारियों ने भी लापरवाही बरती है तो उसकी भी जांच होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed